खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा प्रस्तावित नई रेलवे लाइन अभिसरण क्षेत्र के संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी पत्र के संबंध में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर छिकारा ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि रेलवे लाइन की जानकारी सार्वजनिक होने के पश्चात कुछ लोग अवैध रूप से, बिना वैध अनुमति या आवश्यक दस्तावेज़ों के भूमि खरीद-बिक्री करने में संलग्न हो जाते हैं। जिससे भविष्य में ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा प्रस्तावित नई रेलवे लाइन के संभावित अभिसरण क्षेत्र में आने वाले ग्रामों की भूमि की खरीदी-बिक्री शासन के निर्देशानुसार भू-अर्जन की कंडिकाओ का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सर्व एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

