Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। शहर के मिनीमाता चौक के पास स्थित जांगड़े हॉस्पिटल से करीब 100 मीटर दूरी पर नवजात शिशु का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला। शव करीब 6 से 7 माह के भ्रूण का बताया जा रहा है। इलाके में घटना से सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया।शिशु का सिर कपड़े से बाहर नजर आ रहा था। पास में एक गुलाबी रंग का थैला भी पड़ा हुआ मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के अस्पतालों और संभावित सुरागों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में तेंदूपत्ता बोनस के लगभग 7 कराेड़ के भ्रष्टाचार के मामले में गुरूवार काे पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के दाेनाें घराें एवं उनके रिश्तेदार और अन्य 5 तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घराें में छापेमारी किया गया। वहीं एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम आज लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी छापेमारी कर रही है। पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के घर पर छापेमारी के बाद आज शुक्रवार काे मनीष कुंजाम ने पत्रकारों से की चर्चा करते हुए कहा कि मैने स्वयं ही इस भ्रष्टाचार के मामले काे उजागर करते हुए इसकी लिखत शिकायत…
यह केवल परिवहन सेवा का शुभारंभ नहीं, महिलाओं में स्वावलंबन और उद्यमिता को बढ़ावा देने का है सशक्त प्रयास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लखपति दीदी योजना के तहत 40 महिलाओं को मिला रोजगार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में एक नई पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवा—ई-ऑटो सेवा- का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह सेवा नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के सहयोग से शुरू की गई है।मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि यह केवल एक परिवहन सेवा का शुभारम्भ नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वावलंबन और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के व्यस्ततम गांधी चौक पर आज शुक्रवार सुबह बस्तर ट्रेवल्स की एक यात्री बस ने रेड सिग्नल पर खड़े बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं, सात अन्य को मामूली चोटें आई हैं। कोंडागांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में बनियागांव निवासी कमलेश नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कमला नेताम निवासी बनियागांव, सोनमती कोर्राम निवासी सन्दोनार एवं रानू कोर्राम निवासी सन्दोनार गंभीर रूप से घायल हो गए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री रेड्डी का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं बेल मेटल से बने प्रतीक चिन्ह नंदी भेंट कर अभिनंदन किया।
नई औद्योगिक नीति से नई संभावनाओं का निर्माण, नवा रायपुर को बनाएंगे छत्तीसगढ़ की सिलिकॉन वैली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एनआरडीए ने 45 दिनों के भीतर सेक्टर-5 में डेढ़ लाख वर्ग फीट भूमि का किया आबंटन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर में देश की प्रसिद्ध सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी पोलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट की आधारशिला रखी। यह कंपनी सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है, जो छत्तीसगढ़ में 1,143 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ा कारखाना स्थापित करेगी। डेढ़ लाख वर्ग फीट में बनने वाला यह प्लांट वर्ष 2030 तक 10…
हिंसा छोड़ने वालों को मिलेगा सम्मानजनक जीवन 120 दिन के भीतर पुर्नवास की गारंटी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अब वक्त है हथियार छोड़कर कलम, खेती और अपने रुचि के रोजगार व्यवसाय का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने का। छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर साथ देने को तैयार है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए यह व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति 2025 में की है। यह नई नीति राज्य से नक्सलवाद की समस्या को जड़ से खत्म करने और भटके हुए युवाओं को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए की गई है,ताकि वह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी के आरोपियों की पतासाजी के दौरान पुलिस ने चार संदिग्धों 1. राजेश भतरा उर्फ राजू, 2. अजय हरिजन, 3. दिवाकर उर्फ दिवा भतरा, 4. दिलीप हरिजन काे गिरफ्तार कर पूछताछ में 10 नग मोटर सायकल चाेरी करना स्वीकार करने पर उनके कब्जे से चाेरी के 10 नग मोटर सायकल एवं चाेरी में उपयाेग किया गया मास्टर चाबी बरामद कर जप्त किया गया है। थाना नगरनार में आज शुक्रवार काे कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार चाराें आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य मुखबिर के आसूचना पर थाना चिंतलनार से जिला बल एवं कैम्प पुलनपाड़ से 223 वाहिनी सीआरपीएफ बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन-नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु ग्राम किस्टावरम व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान 3 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों पूछ-ताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 1.मड़कम भीमा पिता स्व. देवा (डीएकेएमएस अध्यक्ष, इनामी 2 लाख रूपये) उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी ग्राम जब्बागट्टा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 2. मड़कम लखमा पिता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी कार्रवाई जारी है। तेंदूपत्ता बोनस में हुए भ्रष्टाचार के मामले में दोनों टीमों ने कोंटा के बाद अब दोरनापाल में वन विभाग के कर्मचारियों घर छापा मारा है। वहीं जिला मुख्यालय सुकमा में भी वन विभाग के एक प्रबंधक के घर छापामार कार्रवाई की गई है। आज शुक्रवार सुबह एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीमों ने सात स्थानों पर छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम तक चली कार्रवाई में जांच टीम ने दस्तावेज, मोबाइल,…

