खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी के आरोपियों की पतासाजी के दौरान पुलिस ने चार संदिग्धों 1. राजेश भतरा उर्फ राजू, 2. अजय हरिजन, 3. दिवाकर उर्फ दिवा भतरा, 4. दिलीप हरिजन काे गिरफ्तार कर पूछताछ में 10 नग मोटर सायकल चाेरी करना स्वीकार करने पर उनके कब्जे से चाेरी के 10 नग मोटर सायकल एवं चाेरी में उपयाेग किया गया मास्टर चाबी बरामद कर जप्त किया गया है। थाना नगरनार में आज शुक्रवार काे कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार चाराें आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नगरनार में प्रार्थी गणेश पंडवानी पिता दयाराम पंडवानी निवासी ग्राम झरनीगुडा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 5 अप्रेल 25 को अपने मोटर सायकल कमांक सीजी-17-केजे-7623 को लेकर चोकावाड़ा मेला स्थल में नाट देखने गया था, जिसे किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर माल-मुल्जिम पतासाजी में लिया गया।
अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देष एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गगन कुमार के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर पतासाजी के दाैरान संदेही 1. राजेश भतरा उर्फ राजु पिता पितांबर भतरा 2 अजय हरिजन पिता मोती सिंह 3. दिवाकर उर्फ दिवा भतरा पिता स्व. दयाराम 4. दिलीप हरिजन पिता अनिल को तलब कर पुछताछ किया गया जो विगत दो वर्षों से राजेश भतरा उर्फ राजु की अगुवाई में गैंग बनाकर आस-पास के बाजार मेला स्थल में मोटर साइकिल चोरी करते थे। इनके कब्जे से चोरी के 10 नग मोटर सायकल एवं चाेरी में उपयाेग किया गया मास्टर चाबी बरामद कर जप्त किया गया। इस मामले में महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले गगन कुमार भापुसे. (परि.) प्र.आर. अहिलेश नाग खेदुराम ठाकुर रमेश पासवान प्र.आर. पीलेश्वर साहु आरक्षक विक्रम उरांव आरक्षक धर्मेन्द्र नेताम आर चद्र कुमार कंवर का योगदान रहा।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

