खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर लखनपुरी गांव के पास तेज रफ्तार यात्री बस क्रमांक सीजी 04 एनएल 6411 और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार बस के आगे वाले पहिए में फंस गया। तेज रफ्तार यात्री बस युवक को लगभग 20 मीटर तक घसीटते आगे चली गई, जिससे उसकी माैके पर ही मौत हो गई है। सीसीटीव्ही कैमरे से यह ज्ञात हुआ कि बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके चलते बाईक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही यात्री बस की चपेट में आ गया।
कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक छम्मन तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी कानापोड़ अपनी बाइक से लखनपुरी की ओर जा रहा था। यात्री बस कांकेर से चारामा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान बाइक सवार की सीधे बस से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस ड्राइवर भाग गया। हादसे के बाद मृत युवक के शव को पिकअप वाहन से पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह लगातार दूसरी घटना है। इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के उपाय करने और स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

