Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र के आगाज के साथ ही नवनिर्वाचित सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने सोमवार को सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान रायपुर से सांसद बनने के बाद पहली बार संसद पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल ने भी सांसद पद की शपथ ली। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शपथ लेते हुए कहा कि ”मैं बृजमोहन अग्रवाल जो लोकसभा का सदस्य निर्वाचित हुआ हुं, ईश्वर की शपथ लेता हुं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा, मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा तथा जिस पद को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सुकमा एसपी किरण चव्हाण बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में जगरगुंडा, चिंतलनार, चिंतागुफा सहित 14 निरीक्षकों के तबादले किए गए है। जिससे अब नक्सल अभियान में और भी तेज़ी आने की सम्भावना है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम ने बस्तर जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख को प्रशासकीय दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर नीतीश वर्मा को तहसीलदार बकावंड, तहसीलदार श्रीमती जॉली जेम्स को तहसीलदार बस्तर, नायब तहसीलदार लखीराम पांडे को प्रभारी तहसीलदार भानपुरी, नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा को प्रभारी तहसीलदार करपावंड, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख रामचन्द्र मंडावी को जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा, नायब तहसीलदार (परि.) जयंत कुमार को नायब तहसीलदार भानपुरी (मुण्डागांव) बनाया गया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र अंर्तगत करपावंड निवासी झितरी बघेल पति धनसाय उम्र 30 वर्ष अपने घर में चटाई बिछाकर जमीन में सो रही थी, इसी दौरान जमीन में सो रही महिला के हाथ में सर्प ने डस लिया। महिला ने इसकी जानकारी परिजनाें को दी जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए तत्काल बकावंड स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेकाॅज रेफर किया गया। मेंकॉज में उपचार के दौरान सर्प दंश से पीडि़त महिला झितरी बघेल की मौत हो गई। महिला के…

Read More

पीडब्लूडी, पीएचई, नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ। उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 जून को अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।साथ ही वे शहर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। श्री साव 25 जून को सवेरे साढ़े नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। वे दोपहर दो बजे रायगढ़ कलेक्टोरेट में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक…

Read More

गर्भवती, शिशुवती माताओं, बच्चों के सुपोषण अभियान दुर्भवना पूर्वक बाधित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार आते ही जन कल्याणकारी योजनाएं दम तोड़ने लगी है। भाजपा की सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं के लिए पौष्टिक आहार और गुणवत्ता युक्त भोजन की व्यवस्था बाधित हो गई है। पूर्व की कांग्रेस की सरकारों ने केंद्र और राज्य में अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से बच्चों के लिए औषधि का हर की व्यवस्था की थी। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बीजापुर जिले के कोरचोली गांव की निवासी सुनीता पोटाम की नक्सल मामलों में शामिल होने के आरोप में 3 जून को हुई गिरफ्तारी के मामले को लेकर मूलवासी बचाओ मंच की सोनी सोरी ने आज सोमवार को पत्रकार भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में आदिवासी जनप्रतिनिधियों पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुनीता पोटाम को फर्जी ढंग से गिरफ्तार किया गया और जेल में अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। उन्होने कह कि सुनीता पोटाम रायपुर में पढ़ाई कर रही थीं और मूलवासी बचाओ मंच से जुड़कर आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आपातकाल का विरोध करने वाली भाजपा की सरकार ने 10 साल से देश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबडेकर के लिखे संविधान खतरे में है। संविधान बदलने की बात कही जा रही है, संवैधानिक संस्थाये स्वतंत्र होकर काम नहीं कर पा रही है, मीडिया जनता के मुद्दे उठा नहीं पा रही है, लोकतंत्र का गला घोट जा रहा है, आम जनता के ऊपर टैक्स लादा जा रहा है, पेपर लीक हो रहे हैं, बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से हर वर्ग हताश और परेशान है। जनता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले की पुलिस द्वारा नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के प्रति जन-ज़ागरुक करने हेतू व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में आज सोमवार को शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुम्हरावंड में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को नवीन विधि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान अधिवक्ता भावना कोटवानी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सल संगठन में सक्रिय 02 नक्सिलयो प्रकाश उर्फ पोड़ियाम देवा पिता हुंगा (लखापाल पंचायत मिलिशिया कमाण्ड इनचीप ईनाम 01 लाख ) उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी तोंगगुड़ा एर्रापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा एवं माड़वी हांदा पिता सुक्का (लखापाल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनाम 01 लाख ) उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी तोंगगुड़ा एर्रापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा ने आज सोमवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में भास्कर भट्टाचार्य, उप कमाण्डेन्ट 02 री वाहिनी सीआरपीएफ, सपन चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स/डीआरजी सुकमा एवं निरीक्षक सुजीत कुमार, 223…

Read More