Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा कल 25 जून को अपरान्ह 3 बजे समय-सीमा के प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक मंत्रालय महानदी भवन के कक्ष क्रमांक एस-3-12 में आयोजित की गई है। संबंधित सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से अद्यतन जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More

जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे- विष्णुदेव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाके में लंबे समय से लगातार हो रहे मुठभेड़ों में नक्सलियों को सुरक्षाबलों के जवान उनके मांद में घुस कर मार रहे थे, इससे बौखलाये नक्सली जवानों को नुकसान पंहुचाने के लिए मौके की तलाश में थे, लेकिन सुरक्षाबलों के द्वारा सुरक्षा मानको का पालन करने से नक्सलियों को हमला करने का कोई मौका नही मिल पा रहा था। इससे बौखलाये नक्सलियों ने राशन सामग्री लेकर टेकलगुड़ा कैम्प जा रहे वाहन पर घात लगाकर रविवार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद आगामी समय में उपचुनाव होना है। कांग्रेस और भाजपा किसे अपना उम्मीदवार बनाएं, इस पर भी चर्चा तेज है। इस बीच पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया के बयान के बाद राजनीतिक सरगरमी भी तेज हो गई हैं। शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि कौन सा कैंडिडेट उतारे, इस पर कांग्रेस सांसद बृजमोहन अग्रवाल से सलाह लेगी। दरअसल, रायपुर दक्षिण से कौन सा कैंडिडेट उतारे इस पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि इस पर कांग्रेस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नक्सलवाद और आपातकाल जैसे मुद्दों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया ने मौजूदा सत्ताधारी भाजपा BJP पर निशाना साधा हैं। मीडिया से हुई बातचीत में शिव डहरिया ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, डिप्टी सीएम अरुण साव की याददाश्त बहुत कमजोर है। 15 साल भाजपा सरकार में कई बड़ी नक्सली घटनाएं हुई। भाजपा सरकार में नक्सली घटनाएं बहुत बढ़ी है। शिव डहरिया ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार में रोजगार के कारण नक्सली घटना कम थी। आपातकाल दिवस मनाये जाने से जुड़े सवाल पर पूर्व मंत्री…

Read More

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक में ग्रामीणों के खुलवा रहे थे खाते खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ़। पुलिस ने प्रतिबंधित महादेव सट्टा ऐप एवं लोटस ऐप में पैसों के अवैध लेन–देन हेतु ग्रामीणों को गुमराह कर उनके बैंक अकाउंट का आपराधिक दुरुपयोग करने पर गिरोह के दो सदस्यों और स्थानीय इंडसइंड बैंक प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। उनसे खुलवाये गये खाता धारकों के खाता किट की जप्ती कर आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तार 4 आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। क्या…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ। आजकल पाकिस्तान के नम्बर से लोगो को फ़्रॉड काल किया जा रहा है। जिसकी डी पी में बड़े पुलिस अधिकारी की फोटो लगी होती है,और लोगो को उनके बच्चों को अरेस्ट कर लेने या अन्य गंदी बातें बोलकर बहुत कुछ बिगाड़ देने के नाम से डराया जाता है,और पैसों की मांग की जाती है। ऐसे काल आने पर डरे नहीं बल्कि उनकी बात का जवाब निडर होकर अच्छी तरह दे,और ऐसे काल की डिटेल सूचना अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में दे।

Read More

26 जून को मुख्यमंत्री के आवास में साय का स्वागत करेंगे सेनानी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब में लोकतंत्र सेनानी संघ छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय संयोजक लोकतंत्र प्रहरी सच्चिदानंद उपासने ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को लोकतंत्र सेनानियों का श्राप लगा है, जिसकी वजह से कांग्रेस की सरकार का प्रदेश से सफाया हो गया है। दरअसल 2008 से सेनानियों को दी जा रही सम्मान निधि को भूपेश बघेल की सरकार ने रोक दिया था, और पूरे 5 साल तक किसी को भी एक भी पाई नहीं दी गई।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। स्वच्छ राजनीति वाले सरल राजनेता के रूप में अपनी पहचान बनाए रखने वाले पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह महासमुंद पहुंचा। पत्नी, बेटे के अलावा परिवार के लोगों ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित आवास पर उनका शव उसी स्थान पर रखा, जहां बैठकर वे लोगों से मुलाकात करते थे। उनके यहां पहुंचने से पहले सैकड़ों की तादात में लोगों का हुजूम पहुंच चुका था। इसके बाद उनके शव को कांग्रेस भवन ले जाया गया। जहां जिले भर के कांग्रेसी, समर्थक उनकी अंतिम दर्शन के लिए टूट पड़े। भीड़ के बीच ही ठीक सवा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर का मौसम का मिजाज बदला हुआ नज़र आ रहा हैं। चारों तरफ बारिश की बूंदो ने अपना कब्ज़ा जमाया हुआ हैं। रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी थोड़ी कम रहने की संभावना है। 26 जून से फिर एक बार मानसून की एक्टिविटी बढ़ जाएगी। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। “प्रदेश में 24 और 25 जून को मानसून की एक्टिविटी कम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के केनाल लिंक रोड स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप भी रहे मौजूद।

Read More