Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज़ रमेश अग्रवाल रायगढ़। आज जिले के से सामने आ रही है, जहां ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम पहुंची हुई है। धरमजयगढ़ के नीचे पारा में स्थित कारोबारी अनिल अग्रवाल के घर पर उक्त टीम पहुंची हुई है, जहां उनके द्वारा अपनी कार्यवाही जारी है, वहीं उनके साथ तहसीलदार और पुलिस भी मौजूद नजर आए। ज्ञात हो कि ईओडब्ल्यू तथा एसीबी की टीम ने 9 मई को उक्त मकान को सील किया था, वहीं आज फिर टीम पहुंची हुई है।
5वीं, 8वीं और 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगर सेना अग्निशमन एवं आपातलकालीन सेवाएं विभाग ने होम गार्ड के 2215 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑलाइन आवेदन 10 जुलाई को शुरू होगा। होमगार्ड पद के लिए छत्तीसगढ़ के 10वीं/12वीं पास पुरुष व महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। छत्तसगढ़ के संबंधित जिले के मूल निवासी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट firenoc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। डिटेल में वैकेंसी की बात करें तो इसमें नगर सैनिक स्वयं सेवी पुरुष व महिला (जनरल ड्यूटी) के लिए 500…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा और कांग्रेस के बीच कितनी भी मुद्दों को लेकर मत-मतांतर हों, लेकिन दोनों ही पार्टियों के नेताओं में सौहार्द्रता बरकरार है, जो गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा के आयोजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच नजर आया। मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल के खाली पदों की चर्चा करते हुए संसदीय कार्य मंत्री की नियुक्ति की बात कही। रथ यात्रा के उत्साह के बीच पत्रकारों से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के संबंध में कहा कि मैं विष्णु देस वास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन रथ यात्रा के अवसर पर आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की एवं भगवान के प्रथम सेवक के रूप में छेरा-पहरा की रस्म निभाई। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर रायपुर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। सरकार के सुशासन से छत्तीसगढ़ को सवारने पर फेरा जा रहा है पानी एक ओर जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा लगातार अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाते हुए निर्देश जारी किए जा रहे है।इस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा लगातार अर्थव्यवस्था को पटरी में लाने हेतु दिन रात मेहनत की जा रही है। परंतु सरकार के इस प्रयास को जांजगीर चांपा जिले के पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा मजाक बनाया जा रहा है विगत दिनों उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग जांजगीर के द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक शहर के एक निजी आलिशान होटल में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। गोपाल साहू को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य पदों पर भी नियुक्ति की गई है। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी का यह पहला बड़ा कदम है। आम आदमी पार्टी ने गोपाल साहू को प्रदेश अध्यक्ष के अलावा जसबीर सिंह को प्रदेश महासचिव (संगठन), वदूद खान को प्रदेश महासचिव, नंदन सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष और सूरज उपाध्याय को प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से आम आदमी पार्टी में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। यस बैंक की सुपेला भिलाई शाखा में दो खातों से करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन के मामले में शासन का जवाब आने के बाद हाईकोर्ट ने अब यस बैंक प्रबंधन को भी नोटिस जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी। ज्ञात हो कि यस बैंक की उक्त शाखा से सन् 2016 से सन् 2020 तक संदिग्ध रूप से करोड़ों रुपये का लेन-देन होने के मामले में राज्य सरकार व आयकर विभाग द्वारा जांच नहीं करने को लेकर प्रभुनाथ मिश्रा ने अपने अधिवक्ता बीपी सिंह के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले में एक नाबालिग की दुखद मौत हो गई है। दरअसल, बछड़े को खोजने निकले नाबालिग की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के केरसई गांव की है। जानकारी के अनुसार, केरसई गांव में बछड़े को ढूंढने निकले 15 वर्षीय बालक प्रेम गुप्ता की घर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में मकान बनाने वाले पर लापरवाहीपूर्वक गड्ढा खुला छोड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन में युवती की लाश मिली। युवती की उम्र करीब 25-26 साल की है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। होटल बेबीलोन इन के कमरा नंबर 416 में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। युवती की पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल के रूप में हुई है, जिसके नाम से सरस्वती नगर थाना में गुम इंसान दर्ज था। बताया जा रहा है कि युवती के ब्वॉयफ्रेंड विशाल की लाश बीती रात उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास मिली। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में डॉ पंकज द्विवेदी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को डॉ पंकज द्विवेदी ने अपनी स्वरचित किताब ‘द पॉसिबिलिटी’ की प्रति भेंट की और इस पुस्तक की विशेषताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। डॉ पंकज ने बताया कि ‘द पॉसिबिलिटी’ का मुख्य उद्देश्य आत्मविश्वास के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छूने और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर केंद्रित है। यह किताब व्यक्तिगत विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉक्टर पंकज द्विवेदी को उनकी किताब के…

