Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
Author: admin
तुपकी की सलामी के साथ हरी बोल के जयकारे के बीच श्रद्धालुओं ने तीनों रथों को खींचा खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रियासत कालीन ऐतिहासिक बस्तर गोंचा महापर्व में आज रविवार को श्रीगोंचा पूजा विधान में तीन रथों में भगवान श्रीजगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद्र स्वामी के 22 विग्रहों को रथारूड़ कर श्रद्धालुओं के द्वारा हरी बोलो एवं श्रीजगन्नाथ की जय घोष के साथ रथ परिक्रमा आज देर शाम 5:30 बजे संपन्न किया गया। श्रृद्धा उत्साह और भक्तिभाव के साथ हजारों श्रृद्धालुओं ने तीनों रथों को खिंचते हुए रथ परिक्रमा मार्ग से होते हुए जनकपुरी गुडिचा मंदिर सिरहासार भवन पंहुची, जहां…
शिवनाथ से रेत निकालते दो चैन माउंटेन मशीन सहित 8 वाहन जब्त खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। खनिकर्म विभाग ने 06 जुलाई को रात्रि में ग्राम कुकुर्दीकला, अमलडीहा,उदयबंद,गतौरा लोधीपारा, लोफंदी, सेंदरी, कछार निरतू और धुरीपारा मंगला क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों का सघन जांच किया गया। रात्रि लगभग 3 बजे को ग्राम कुकुर्दीकला ,थाना एवं तहसील-पचपेड़ी में शिवनाथ नदी के भीतर दो नग चैन मांउटेड मशीन को खनिज रेत के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर नदी के बाहर खड़ा कर जप्तकर सील किया गया। दो नग लोड हाइवा को नदी के रास्ते मे फंसे होने के कारण चैन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के एक निजी स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को छात्रावास पंहुचे कुछ अज्ञात युवकों को अपना रिश्तेदार बताते हुए उन्हें पेट दर्द का बहाना बनाकर उनके साथ चली गई। इस बात की जानकारी जब परिजनों को लगी तो वे इसकी तस्दीक करने के लिए छात्रावास पहुंचे, जहां नाबालिग छात्रा के गायब होने की पुष्टि होने के बाद नाबालिक छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट बोधघाट थाना में दर्ज करवाई गई है। बाोधघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि जिस स्कूल में नाबालिग छात्रा पढ़ती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं में महतारी वंदन योजना को लेकर अपार उत्साह देखा जा रहा है। खास कर गरीब, मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग की महिलाओं को इस योजना से मिलने वाली राशि से काफी राहत मिली है। महिलाओं का कहना है कि इस योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ गया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन का ही प्रतिफल है कि उन्हें समय पर महतारी वंदन योजना की राशि माह दर माह मिल रही है। महतारी वंदन योजना में इस माह 5वीं किश्त के रूप में एक-एक हजार रूपए की राशि मिली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ में अनुसूचित जाति प्राधिकरण मद से 99 लाख 31 हजार की लागत से निर्मित हाने वाली जैतखाम का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने समाज को एकता, भाईचारे, तथा समरसता का संदेश दिया है। बाबा के आदर्शाे पर चलने का प्रेरणा मिलती है। बाबा ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर समाज में ऊंच नीच के भेदभाव को मिटाने का प्रयास किया। गिरौदपुरी धाम में कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखाम भी बनाया गया है । सतनामी समाज द्वारा नवागढ़ के सतनाम मंगल भवन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मंत्रिमंडल के खाली दो पदों की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम साय ने विस्तार के संकेत देते हुए थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा है। सीएम विष्णुदेव साय ने यह बात पत्रकारों के मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल के दौरान कही। वहीं आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सीएम साय से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल के खाली पदों की चर्चा करते हुए संसदीय कार्य मंत्री की तुरंत नियुक्ति की बात कही है। गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा के उत्साह में शामिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ थाना सिविल लाईन का हिस्ट्रीशीटर मोसिन खान गिरफ्तार हुआ है। एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत नया बस स्टैण्ड पास सप्ताहिक बाजार के सामने एक व्यक्ति अपने हाथ में पिस्टल रखा है जो आने-जाने वाले आम नागरिकों को भयभीत कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खरोरा को आरोपी को पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट एवं थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगरपालिक निगम के वार्ड क्रमांक 38 के शीतला मंदिर परिसर में जिला प्रशासन और वन विभाग के द्वारा शुरू किए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ आज रविवार को विधायक जगदलपुर किरण देव द्वारा किया गया। विधायक किरण देव ने शीतला मंदिर परिसर में एक पौधा लगाकर इस अभियान के तहत पौधों को वन समिति, देवगुड़ी, स्कूल छात्रावास-आश्रम आदि स्थलों पर रोपण किया जाएगा। इस दौरान महापौर सफीरा साहू, गणमान्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विजय दयाराम, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। राजस्व पटवारी संघ 8 जुलाई से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छग. के प्रदेश संगठन के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष जय कश्यप ने बताया विभिन्न लंबित मांगों को सरकार के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे मजबूरन हमें आंदोलन पर जाना पड़ रहा है। हमारी प्रमुख मांगों में ऑनलाइन के लिए लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट आदि की व्यवस्था किए जाने, ऑनलाइन नक्शा, बंटाकन का संशोधन पहले पटवारी का आईडी से किया जाता था, अब इसे लंबा प्रोसेस कर दिया गया है। जिला स्तर के प्रोग्राम की नियुक्ति किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू (घर वापस आइये) के तहत छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन एवं नक्सल पुनर्वास नीति के तहत विश्वास, विकास और सुरक्षा की भावना का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं नये कैंप के विस्तार के परिणाम स्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय आठ लाख के इनामी नक्सली चैतू ने सुरक्षा बल के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।आत्मसमर्पित नक्सली चैतू ईरपानार और कडियामेटा क्षेत्र में हुई बड़ी घटनाओं में शामिल था। पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली ईरपानार और कडियामेटा क्षेत्र में हुई बड़ी घटनाओं में शामिल…

