Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर। जांजगीर अखंड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री अजय शर्मा के घर में एक सप्ताह से चल रहा महामृत्युंजय पाठ और रुद्राभिषेक का अनुष्ठान आज हवन और ब्राह्मण भोजन के साथ संपन्न हुआ। इस अनुष्ठान में ग्रुप के सदस्य और पदाधिकारी ने विशेष योगदान दिया!मुख्य आचार्य: नूतन पांडेय (तिलकेजा वाले)सह आचार्य: भूपेंद्र पांडेय, मारुति पांडेय, यस पांडेय, अन्नू पांडेय ! अजय शर्मा एवं मंजू शर्मा मुख्य अजमान के रूप में उपस्थित रहे , जिसमें उनका पूरा परिवार उनके पुत्र एवं पुत्री ने पूरी तरह सहयोग के साथ में पूजा संपन्न की रामरतन पांडे पुष्पा पांडे सरिता तिवारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य में मानसून की भारी बारिश के बाद पूरे प्रदेश में रोपा, बियासी का काम जोरो पर है, लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण किसान उर्वरकों के लिये परेशान हो रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा का डी.एन.ए किसान विरोधी है। वह जब-जब सरकार में रहती है किसान को परेशान करने की नीयत से फैसले लेती है। भारतीय जनता पार्टी सरकार की अकर्मण्यता और संवेदनहीनता के चलते छत्तीसगढ़ के किसान खाद और बीच के लिए भटक रहे हैं। खरीफ सीजन 2024-25 के लिए जो खाद और बीज डबल लॉक के गोदामों में…
कलेक्टर ने सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को दी जिम्मेदारी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर सफल आयोजन हेतु जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 09 बजे जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, परेड की सलामी और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। कार्यक्रम में शहीदों के परिवारजनों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत कन्हारगांव सब स्टेशन में चलती पैसेंजर ट्रेन के सामने एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन कन्हारगांव सब स्टेशन पर आज शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पहुंची थी। इसी दौरान अज्ञात महिला ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर कूद गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर महिला की शिनाख्ती कर रही है।भानुप्रतापपुर एडिशनल एसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि, अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर जा रही ट्रेन के चालक ने सूचना दी थी कि एक महिला…
धान की बिक्री से 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में आए 32 हजार करोड़ किसानों को मिला 13,320 करोड़ रूपए का बकाया धान बोनस खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए विश्वास, विकास और बदलाव की गारंटी बन चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान कल्याण की नीतियों से खेती में किसानों का मुनाफा बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कई अहम निर्णय लिए गए हैं, जिनसे किसान परिवार अधिक सशक्त और फसल उगाने से लेकर उसे बेचे जाने तक की प्रक्रिया बेहद आसान हुई है। सरकार…
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। पंडरिया विधानसभा में गन्ने की खेती करने वाले किसानों के बकाया भुगतान हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया द्वारा पेराई वर्ष 2023-24 में पंडरिया विधानसभा के 7500 से अधिक शेयरधारी गन्ना किसानों से 2 नवम्बर 2023 से 5 अप्रैल 2024 तक 3.13 मिट्रिक टन गन्ने की खरीदी हुई थी जिसका उचित एवं लाभकारी मूल्य के तहत (एफआरपी दर) भुगतान हेतु 91 करोड़ रुपए की राशि कारखाने द्वारा दी जानी थी। पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार किसानों की बकाया राशि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा ज़िले में जून-जुलाई माह में कुल 2,98,000 पशुओं का गलघोटू और एकटंगिया रोग के खिलाफ टीकाकरण किया गया है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने जानकारी दी कि आगामी माहों में मुहपका खुरपका, लम्पी स्कीन डिसीज और बकरियों में पी.पी.आर. का टीकाकरण किया जाएगा। विभाग ने यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं कि कोई भी पशुपालन विभाग की सेवाओं से वंचित न रहे। पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रहे हैं और पशु पालकों को आवश्यक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, विभाग द्वारा विभिन्न…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर गौरव सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की अनुशंसा पर जिले के आदतन अपराधी फरीद खान पिता अब्दुल हमीद उम्र 30 वर्ष साकीन बंधवापरा थाना पुरानी बस्ती, राजेश्वर उर्फ सोमू निषाद पिता सूरज निषाद उम्र 24 साल साकिन कंडरापारा थाना तिल्दा, शेख सरवर पिता शेख सत्तार उम्र 31 वर्ष चुनाभट्टी थाना गंज और यासीन अली पिता सराफत अली उम्र 37 साल साकिन दलदल सिवनी थाना पंडरी को तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया है। पुलिस द्वारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हल्दी का उपयोग धार्मिक कार्याें के अलावा मसाला, रंग सामग्री, औषधि तथा उबटन के रूप में किया जाता रहा है। औषधि एवं घरेलू उपयोग के साथ ही हल्दी में कैंसर रोधी गुण भी पाये जाते हैं। इस क्रम में दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड कुआकोंडा के 5 ग्रामों को हल्दी की पैदावार के लिए चयन किया गया है। बिहान समूह की महिलाएं हल्दी की खेती कर आगे बढ़ती जा रही हैं। हल्दी शुभ कार्य के साथ खाने के लिए भी बेहतर उपयोग किया जाता है। हल्दी (टर्मरिक) एक भारतीय वनस्पति है यह अदरक की प्रजाति का 5 से…
केंद्रीय बजट में गरीब कल्याण, किसान का उत्थान, मातृशक्ति का सम्मान और नौजवानों की मुस्कान समाहित खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्री ओ. पी. चौधरी ने अपने कोरबा प्रवास के दौरान प्रेस क्लब कोरबा में केंद्र सरकार के आम बजट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरबा जिला उनके प्रशासनिक जीवन की नर्सरी रही है। यहां उन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत की है। यहां आना उनके लिए हमेशा यादगार रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट अमृतकाल के विजन का नींव है। यह…

