खबर वर्ल्ड न्यूज-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत कन्हारगांव सब स्टेशन में चलती पैसेंजर ट्रेन के सामने एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन कन्हारगांव सब स्टेशन पर आज शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पहुंची थी। इसी दौरान अज्ञात महिला ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर कूद गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर महिला की शिनाख्ती कर रही है।भानुप्रतापपुर एडिशनल एसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि, अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर जा रही ट्रेन के चालक ने सूचना दी थी कि एक महिला ट्रेन के सामने कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद भानुप्रतापपुर पुलिस की टीम पहुंचकर अज्ञात महिला की पहचान कार्रवाई कर रही है। आत्महत्या करने वाली महिला की पहचन नही हाे पाई है, उक्त महिला की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जिससे महिला की पहचान की जा सके। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

