खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर। जांजगीर अखंड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री अजय शर्मा के घर में एक सप्ताह से चल रहा महामृत्युंजय पाठ और रुद्राभिषेक का अनुष्ठान आज हवन और ब्राह्मण भोजन के साथ संपन्न हुआ। इस अनुष्ठान में ग्रुप के सदस्य और पदाधिकारी ने विशेष योगदान दिया!
मुख्य आचार्य: नूतन पांडेय (तिलकेजा वाले)
सह आचार्य: भूपेंद्र पांडेय, मारुति पांडेय, यस पांडेय, अन्नू पांडेय !
अजय शर्मा एवं मंजू शर्मा मुख्य अजमान के रूप में उपस्थित रहे , जिसमें उनका पूरा परिवार उनके पुत्र एवं पुत्री ने पूरी तरह सहयोग के साथ में पूजा संपन्न की रामरतन पांडे पुष्पा पांडे सरिता तिवारी सरस्वती तिवारी रजनी उपाध्याय पारिवारिक मित्रों और सहयोगियों के साथ पूजा संपन्न हुई
इस पवित्र पूजा और परंपरा का विधान भी उतना ही पवित्र निष्कलंक और मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला होता है बरसों से यह परंपरा चली आ रही है सावन मास में पिछले 20 वर्षों से अजय शर्मा के यहाँ महामृत्युंजय पाठ और रुद्राभिषेक का आयोजन होता आ रहा है। रुद्राभिषेक में भगवान शिव के शिवलिंग का पवित्र स्नान कर उसकी पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में रुद्राक्ष सृष्टि का कार्य संभालते हैं, इसलिए इस समय रुद्राभिषेक करना अत्यंत फलदायी होता है।
“शिव ही रुद्र हैं और रुद्र ही शिव हैं” अर्थात भगवान शिव जी परम कल्याणकारी हैं। उनकी पूजा-आराधना समस्त मनोरथों को पूर्ण करती है। धर्मशास्त्रों के अनुसार, भगवान सदाशिव का विभिन्न प्रकार से पूजन करने से विशिष्ट लाभ की प्राप्ति होती है। रुद्राभिषेक दूध, दही सहित अनेक प्रकार के द्रव्यों से किया जाता है और भी बहुत सारी विधान है जिन विघ्नों और संस्कारों के साथ यह पूजा होती है और अजय शर्मा जी के पूरे परिवार ने और उनके ईस्ट सहयोगियों ने मिलकर इस परंपरागत सनातनी पूजा को संपन्न किया इस मंगल भावना के साथ की भगवान शिव पूरी सृष्टि का कल्याण करें।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

