Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आरंग में विभिन्न छात्रावासों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से कार से प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे आरंग में पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री यहां आयोजित कार्यक्रम में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन आरंग, प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन आरंग एवं मंदिर हसौद तथा अनुसूचित जाति कन्या आश्रम भवन आरंग एवं कोसरंगी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.50 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौट आएंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 03 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। साय ने कहा कि गुप्त जी का काव्य जन-जागरण और नैतिक चेतना से ओतप्रोत था। राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत परिमार्जित खड़ी बोली की उनकी रचनाओं ने बड़े वर्ग पर प्रभाव डाला। देशवासियों के हृदय में देश-प्रेम की अलख जगाने में उनकी रचनाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। उनकी रचनाएं रामायण एवं…
सीयू में 02-10 अगस्त तक बैडमिंटन अमृत महोत्सव का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) नैक से ए++ ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालय में दिनांक 02 अगस्त, 2024 को सायं 05 बजे योग एवं ध्यान केन्द्र में हेल्दी यूनिवर्सिटी मिशन के अंतर्गत गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बैडमिंटन अमृत महोत्सव (जी-बीएएम) का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने इस आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए नियमित खेलना आवश्यक है।…
स्कूलों और छात्रावास का किया निरीक्षण, बच्चों के लिए बने मध्यान्ह भोजन का चखा स्वाद लंबे समय से नदारद डॉक्टर के विरूद्ध होगी कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर, 02 अगस्त 2024/कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शासकीय योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन देखने के लिए कोटा ब्लॉक के कई गांवों का सघन दौरा किया। उन्होंने इस दौरान शासकीय योजनाओं का मौके पर क्रियान्वयन देखा। कलेक्टर ने बेलगहना अस्पताल के डॉक्टर स्पर्श गुप्ता के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। डॉक्टर गुप्ता बिना किसी सूचना के विगत एक वर्ष से नदारद हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत प्राकृतिक आपदाओं, अवर्षा की स्थिति, कीट एवं रोगों के परिणाम स्वरूप अधिसूचित फसलों के नष्ट होने की स्थिति में किसानों को बीमा कवरेज और नुकसान की भरपाई करने हेतु शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरूआत की गई है। जारी अधिसूचना अनुसार सभी ऋणी अऋणी किसानों से बैंक या प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति या लोक सेवा केंद्र या आनलाईन पंजीयन या बीमा अभिकर्ता से बीमा प्रस्ताव प्राप्त करने एवं प्रीमियम कटौती करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 से बढ़ाकर 16 अगस्त 2024 की गयी है। योजनांतर्गत जिले में खरीफ…
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। वनमंडलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल कवर्धा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02.08.2024 को रात्रि 2.15 बजे वन परिक्षेत्र में रेंगाखार कक्ष.क्र. 366 पी.एफ. परिसर रामपुर स्थानीय नाम सुतिया नाला पर ऐवन (वाहन चालक) उम्र 25 वल्द फूलचंद जाति तेली साकिन ग्राम लोहारीडीह,, पो. थाना रेंगाखार, जिला कबीरधाम के द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया जिस पर कार्यवाही करते हुए एक नग वाहन ट्रैक्टर SOLD ALT 4000 ट्राली सहित जप्त किया गया। परिक्षेत्र अधिकारी रेंगाखार सामान्य के निर्देशन में परिसर रक्षक रामपुर एवं उनकी टीम के द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(i)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम ने कहा कि बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता-खूबसूरती, जनजातीय संस्कृति और खनिज संसाधन बस्तर की पहचान है। साथ ही क्षेत्र में उद्योग स्थापना की अपूर्व संभावना है, शासन-प्रशासन के द्वारा भी आवश्यक पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री की पहल पर उद्योग विभाग द्वारा उद्योग स्थापना के लिए सिंगल विंडो भी प्रारंभ किया गया है। इसके अलावा उद्योगों और उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करने के लिए बस्तर संभाग मुख्यालय में जीएमडीसी की पदस्थापना किया जा रहा है। उन्होंने वेंडरों को उद्योग स्थापना या व्यापार करने के दौरान यहां की जनता को रोजगार के अवसर देने…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल और व्हील चेयर किया वितरण
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज उपमुख्यमंत्री कार्यालय परिसर कवर्धा में 14 दिव्यांगजनो को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल, दो दिव्यांगजनो को ट्रायसायकल, तथा एक दिव्यांग को व्हील चेयर का वितरण किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार समावेशी विकास को प्राथमिकता दे रही है और दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस कदम से दिव्यांगजनों को न केवल रोज़मर्रा के कार्यों में आसानी होगी, बल्कि वे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में भी अधिक सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर लोकसभा से निर्वाचित होने के बाद से ही लगातार सांसद महेश कश्यप बस्तर के मुद्दे को दिल्ली तक पहुंचा रहे है। इसी कड़ी में दिल्ली में केंद्रीय कोल एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से बस्तर लोकसभा क्षेत्र से बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मुलाकात कर विगत दिनों हुए दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल की घटना से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने इस ओर ध्यानाकर्षण कराते हुए बताया कि विगत कई दिनों उनके लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में अतिवृष्टि के चलते किरंदुल में स्थित एनएमडीसी का…
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। ढूरू मरावी पिता हुकरू मरावी जाति बैगा उम्र 50 साल साकिन बोहिल (झुलनिया पारा) का हमराह सुखीराम बैगा, सुकर सिंह बैगा के दिनांक 31/7/24 के शाम थाना कुकदुर उपस्थित आकर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की कु सविता मरावी पिता ढूरू मरावी उम्र 13 साल सा बोहिल (झुलनिया पारा) थाना कुकदुर रिपोर्ट दिनांक से दो माह पूर्व घर से निकलकर कही चली गई थीं जिसका पता तलाश, खोजबीन परिवार एवम रिश्तेदारों के किया जा रहा था की दिनांक 31/7/24 को कु सविता मरावी की सड़ी गड़ी लाश गांव के चोपी जंगल के चार…

