खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर लोकसभा से निर्वाचित होने के बाद से ही लगातार सांसद महेश कश्यप बस्तर के मुद्दे को दिल्ली तक पहुंचा रहे है। इसी कड़ी में दिल्ली में केंद्रीय कोल एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से बस्तर लोकसभा क्षेत्र से बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मुलाकात कर विगत दिनों हुए दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल की घटना से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने इस ओर ध्यानाकर्षण कराते हुए बताया कि विगत कई दिनों उनके लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में अतिवृष्टि के चलते किरंदुल में स्थित एनएमडीसी का डैम टूट गया था, जिसके चलते ऊपर से डैम का पानी सहित लोह पत्थर नीचे बसे शहरों की ओर बाढ़ के रूप में फैलता चला गया।
कई स्थित घरों को इस दौरान नुकसान पहुंचा है। वही इस बहाव में क्षेत्रवासियों की कई वाहने भी बहती चले गयी ,जिसके कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। निचली क्षेत्रो में जमीनों पर खेती किसानी करके अपने व अपने परिजनों का जीवन यापन करने वाले कई गांवों के लोगो के खेतों में आयरन का पानी जमा होने से उनके खेतो को काफी हानि हुई हैं। इस इलाको के खेतों के ऊपर लोहे की डस्ट काला कीचड़ बनकर जम गई है। गांव के आदिवासी किसान भाईयो को अब तक एनएमडीसी की तरफ से कोई सुविधा नही मिली हैं। उनके खेत हमेशा के लिए बर्बाद हो गये है। सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से मांग की है की जल्द से जल्द इस आपदा से प्रभावित लोगों को उनका हक मिले। केंद्रीय मंत्री जी. किशान रेड्डी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बस्तरवासियो को उनका हक मिलेगा। इस घटना से पीड़ित लोगों को मुआवजा पूरा प्रदान किया जाएगा।

