Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला प्रशासन के सहयोग से केपस्टोन सर्विस लिमिटेड हैदराबाद के द्वारा बस्तर जिले में सभी विकासखण्डों में सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईजर के पद हेतु इच्छुक युवाओं के चयन के लिए पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया है। चयनित उम्मीदवार को सिक्योरिटी गार्ड के रूप में उक्त कंपनी द्वारा अर्धशासकीय, निजी सहित राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय कंपनियों, होटल, मॉल, मेट्रो एवं एयरपोर्ट में नियुक्ति दी जावेगी। सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर पद पर चयन हेतु 12 अगस्त को जनपद पंचायत तोकापाल, 13 अगस्त को जनपद पंचायत दरभा, 14 अगस्त को जनपद पंचायत बस्तर, 16 अगस्त को जनपद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले की मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बफना में अनुराग पटेल के द्वारा अपने खेत लाड़ी में गांजा का पौधा उगाकर रखा है, जिस पर मुखबीर की सूचना तस्दीक हेतु टीम रवाना कि गई। जहां मुखबीर के सूचना के आधार अनुराग पटेल से खेत मे लगे गांजा के पौधा के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया, जिसमें अनुराग पटेल ने स्वयं से खेत में गांजा का पौधा खेती करना बताया। अनुराग पटेल पिता स्व. धरम नाथ पटेल उम्र 36 वर्ष सा. मालगुजार पारा ग्राम बफना थाना कोण्डागांव के द्वारा गांजा का खेती करना पाए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम बस स्टैंड से मुखबिर से मिली सूचना पर एक यात्री बस से वन विभाग की टीम ने अवैध् सागौन की लकड़ी के चिरान, दरवाजे, खिड़की समेत दूसरे फर्नीचर जप्त किए हैं। लकड़ी का यह सामान बीजापुर जिले के भैरमगढ़ से रात के समय चलने वाली मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस में रखा गया था, जिसे धमतरी या रायपुर के किसी ठिकाने पर उतारने की तैयारी थी। यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए रात में लगभग 12:30 बजे वन विभाग की टीम ने अवैध सागौन काे अपने कब्जे में लेकर पुलिस की मौजूदगी में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 709.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 07 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1602.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 333.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 597.8 मिमी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। 25 साल के लंबे इंतजार के बा, राजनांदगांव निवासी अब्दुल रहमान अहमद को न्याय मिला है। उनकी नियुक्ति 31 अगस्त 1989 को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय, महानदी कछार में ट्रेसर के पद पर हुई थी। कुछ समय बाद,16 अक्टूबर 1989 को उनकी सेवाएं अधीक्षण अभियंता कार्यालय में स्थानांतरित कर दी गईं। लेकिन 1991 में आनंद मार्ग संस्था से जुड़ाव के आरोप में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक अधिकरण ने इस बर्खास्तगी को अवैध ठहराते हुए बहाली का आदेश दिया था, लेकिन जल संसाधन विभाग ने 1991 से 1999 तक का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का लोगों से मेल-मुलाकात और उनकी समस्याओं के समाधान का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन गुरुवार 8 अगस्त को होगा । मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन 27 जून से शुरू हुआ है। पूर्व में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे। सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-ग्वालियर। ग्वालियर में हथकरघा (हैंडलूम) का बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है। शहर में हथकरघा बड़ी इकाई भी हैं। जिससे करोड़ों का कारोबार होता है। शहर में हथकरघा से तैयार उत्पादों की देशभर में काफी मांग है। इतना ही नहीं हमारे यहां के उत्पाद विदेश तक अपनी पहुंच बना चुके हैं। यही वजह है कि सालाना कारोबार दो करोड़ से अधिक का है। तानसेन नगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में तैयार होने वाले हथकरघा चादर श्रीलंका तक पहुंच चुके हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान तक इनकी जबरदस्त मांग है। हथकरघा से बनी दरी, सोफा सेट भी महाराष्ट्र…
आरक्षण पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का विरोध जताते की थी पोस्ट बैतूल। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को मारने की धमकी वाली पोस्ट इंटरनेट मीडिया (फेसबुक) पर करने वाले मध्य प्रदेश में भीम सेना के प्रदेश संयोजक पंकज अतुलकर को बेतूल जिले की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर यहां के गंज थाने में सोमवार को एफआइआर दर्ज की गई थी। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को एससी-एसटी वर्ग के आरक्षण को लेकर फैसला दिया था। इसके विरोध में भीम सेना के प्रदेश संयोजक ने धमकी वाली पोस्ट की थी। गंज थाना पुलिस ने आरोपित अतुलकर के…
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल नाग पंचमी का पर्व शुक्रवार, 09 अगस्त को मनाया जाएगा। इस तिथि भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवता की पूजा का भी विधान है। रोटी भारतीय व्यंजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन नाग पंचमी के दिन रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता। चलिए जानते हैं इसका कारण।नाग पंचमी का महत्वधार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा-अर्चना से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इस दिन खेतों में फसलों की रक्षा के…
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। इसके बाद दूसरे मैच में श्रीलंका ने भारत को 32 रन से मात दी थी।ऐसे में भारतीय टीम को अगर सीरीज में बराबरी करनी है तो तीसरा और आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा। इस अहम मैच में भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकता है। पहले 2 वनडे में भारतीय टीम सेम प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरी है और उन्हें जीत…

