Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में जनता एक बार फिर से कुपोषण, एनीमिया, मलेरिया से होने वाली मौत की त्रासदी झेलने मजबूर है। अस्पतालों में दवाई नहीं है, सामान्य जांच बंद हो गई, लोग इलाज के लिये भटक रहे है। मेडिकेट मच्छरदानियों का वितरण केवल कागजों पर है। मच्छरदानी पर भी भ्रष्टाचार कर रहे है। गांव के गांव मलेरिया प्रभावित है। मच्छरदानी का वितरण नहीं किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री जी को बताना चाहिए कि हाट बाजार क्लिनिक पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने चालू…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर परिवर्तन – एक आशा की किरण के ” आयोजक प्रीति ठक्कर ,किरण पाठक द्वारा मित्रता दिवस के दिन सावन कांटेस्ट का आयोजन किया गया जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में आए हुवे भाजपा नेत्री श्रीमती किरण सिंह जी के हाथों महिलाओं को मोमेंटो देकर समानित किया गया। इस आयोजन में 70 से भी अधिक महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ,सभी सावन उत्सव में हरियाली को दर्शाते हुए ग्रीन ड्रेस पहन के आए थे,कार्यक्रम की शुरुआत आए हुए सम्मानीय अतिथि श्रीमती चुन्नी मौर्या, श्रीमती अनिता दुआ के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया,सरस्वती वंदना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। रायगढ़ जीवन धारा नमामि गंगे की रायगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह और उनकी पूरी टीम जिसमें नीतू सिंह अलका भट्टर ,दीक्षा देशमुख रीता राय के द्वारा आज हरियाली तीज के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया जिसमें आम जामुन एवं सीताफल के वृक्ष लगाए गए पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने वातावरण को हरा भरा करने एवं प्रदूषण से मुक्त करने के प्रयास में यह एक ठोस कदम जिला अध्यक्ष रायगढ़ श्रीमती गीता सिंह के द्वारा संपन्न किया गया। वृक्ष हमारे पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के साथ मित्र भी है, क्योंकि सच्चा मित्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के उसूर और बासागुड़ा एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना के अंतर्गत इसमें कार्यरत 300 महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना नोटिस दिए उनके मई और जून के तनख्वाह में विभाग ने कटौती कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महीने में 10 हजार की तनख्वाह मिलती है। जिसमें राज्य सरकार की और से 5500 और केंद्र सरकार की और से 4500 रूपये मिलता है। लेकिन इस तनख्वाह में 500 से लेकर 3000 तक की कटौती विभाग ने की है।आगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं का कहना है कि हम अंदरूनी और संवेदनशील इलाकों में जाकर महतारी वंदन योजना, मातृ वंदन योजना, रेडी टू इट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार ’’ योजना से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के परिणम स्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 1 नक्सली माड़वी हिड़मा पिता स्व. माड़वी कोसा (मेहता आरपीसी डीएकेएकएस उपाध्यक्ष) उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी ग्राम दुरमा थाना कोंटा जिला सुकमा ने आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं राम कृष्ण तिवारी, सहायक कमाण्डेन्ट 208…
किरण देव कांग्रेस को देश भक्ति की नसीहत मत दें अपने गिरेबान में झांके खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा अध्यक्ष किरण देव द्वारा भाजपा की तिरंगा अभियान को राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि तिरंगा पूरे देश के लिये गर्व का प्रतीक है। लेकिन भाजपा को तिरंगा अभियान केवल राजनैतिक नौटंकी है। किरण देव बताये आजादी के बाद 52 सालों तक संघ के मुख्यालय नागपुर में तिरंगा क्यों नहीं फहराया गया था? आजादी के बाद दशको तक भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस ने क्यों राष्ट्रध्वज को स्वीकार नहीं किया…
युवाओं, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने रखे विचार खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के गुंडाधुर शासकीय कृषि महाविद्यालय कुम्हरावंड जगदलपुर के ऑडिटोरियम में ’अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @ 2047’ तैयार करने राज्य नीति आयोग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय परिसंवाद कार्यशाला में बस्तर संभाग के युवाओं, किसानों, महिलाओं और प्रबुद्धजनों ने ‘छत्तीसगढ़ विजन @ 2047’ के बारे में अपने विचार साझा किए। इसी कड़ी में विधायक जगदलपुर किरण देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ असीम संभावनाओं का प्रदेश है। देश के किसी और राज्य में इतने संसाधन और क्षमता नहीं है। यदि सुव्यवस्थित योजना बनाकर काम करें, तो छत्तीसगढ़ देश…
विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित एवं कर्तव्य विमुख शासकीय सेवकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। विभागीय अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शासकीय सेवकों के संबंध में जानकारी व प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से वित्त शाखा में उपलब्ध कराएं। शासन के निर्देशानुसार इस कार्य को गंभीरता से करें। कलेक्टर देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की “पुनर्वास नीति” के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जा रहा है, साथ ही नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल गस्त सर्चिग में वृद्धि हुई है। जिसके परिणाम स्वरूप 1. कटेकल्याण एरिया कमेटी के चिकपाल आरपीसी केएएमएस (क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन) अध्यक्ष मासे मड़काम, 2. मलांगेर एरिया कमेटी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। कार्यों के भुगतान हेतु बिना पंचायत प्रस्ताव के 3 लाख 34 हजार 500 रुपये का आहरण नियम विरुद्ध करने पर जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा की सरपंच श्रीमती ईश्वरी साहू को छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 40 (1) के प्रावधानो के तहत तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पंचयती राज अधिनियम 1993 की धारा 40(2) के प्रावधानो के तहत 6 वर्ष की कलावधि के लिए पंचायत अधिनियम के अधीन निर्वाचन, सहयोजन के लिए निरर्हित घोषित किया है। इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी…

