खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की “पुनर्वास नीति” के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जा रहा है, साथ ही नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल गस्त सर्चिग में वृद्धि हुई है।
जिसके परिणाम स्वरूप 1. कटेकल्याण एरिया कमेटी के चिकपाल आरपीसी केएएमएस (क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन) अध्यक्ष मासे मड़काम, 2. मलांगेर एरिया कमेटी के नीलाव आरपीसी मिलिशिया सदस्य सोमारू कश्यप, 3. नीलावाया आरपीसी डीएकेएमएस (दण्डकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन) सदस्य नंदा कोर्राम, 4. बुरगुम आरपीसी मिलिशिया सदस्य देवा मड़काम, 5. भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत फुलगट्टा आरपीसी मिलिशिया सदस्य दस्सू कड़ती एवं 6. फुलगट्टा आरपीसी सीएनएम (चेतना नाट्य मंच) सदस्य जयराम कड़ती ने आज बुधवार को डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक दंतेवाड़ा जिले में 191 ईनामी सहित कुल 859 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

