खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर परिवर्तन – एक आशा की किरण के ” आयोजक प्रीति ठक्कर ,किरण पाठक द्वारा मित्रता दिवस के दिन सावन कांटेस्ट का आयोजन किया गया जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में आए हुवे भाजपा नेत्री श्रीमती किरण सिंह जी के हाथों महिलाओं को मोमेंटो देकर समानित किया गया। इस आयोजन में 70 से भी अधिक महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ,सभी सावन उत्सव में हरियाली को दर्शाते हुए ग्रीन ड्रेस पहन के आए थे,कार्यक्रम की शुरुआत आए हुए सम्मानीय अतिथि श्रीमती चुन्नी मौर्या, श्रीमती अनिता दुआ के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया,सरस्वती वंदना श्रद्धा मिश्रा के द्वारा किया गया,उसके बाद सभी महिलाओं के द्वारा रैंप वॉक किया गया जिसमे सभी ने अपना अपना टैलेंट दिखाया और अपना परिचय दिया ,इस प्रतियोगिता में तीन कैटेगिरी में सावन सुंदरियों का चयन किया गया,ताकि सभी उम्र की महिलाओं को विजेता बनने का मौका मिले ,प्रथम कैटेगिरी में 30 से 40 साल की उम्र वाली महिलाओं में से एक रैनी क्वीन,40 से 50 वर्ष की महिलाओं में से एक सावन क्वीन,50 से अधिक उम्र की महिलाओं में से एक मानसून क्वीन का चयन किया जाना। था।इस सावन प्रतियोगिता के जजेस कोरबा से श्रीमती कविता सोनी जी,अनिता दुआ जी,प्रतिमा डे जी थी। जिन्होंने निष्पक्ष रूप से परिणाम निकाला।मुख्य अतिथि इंटरनेशनल ग्लैम आइकॉनिक अवार्ड विनर श्रीमती चुन्नी मौर्या, कंचन चौधरी थी।
सावन उत्सव के परिणाम:-
1.रैनी क्वीन- तानी शिवहरे
2.सावन क्वीन-अनामिका अग्रवाल
3.मानसून क्वीन- अंजली रावलानी
पैंक्चुअल्टी क्वीन- स्वाति वर्मा फायर
क्वीन- प्रियंका परमार
बेस्ट हेयर स्टाइल-कस्तूरी भानुशाली
बेस्ट स्माइल- श्रद्धा मिश्रा
बेस्ट गेटअप- स्वाति वर्मा
बेस्ट पर्सनेलिटी- रश्मि उपाध्याय
आयोजक प्रीति ठक्कर एवम् किरण पाठक ने कहा की साल भर महिलाएं सावन का इंतजार करती है,चारो तरफ हरियाली और बारिश की बौछार से मन मोहित हो जाता है इसलिए सभी सावन माह का आनंद लेते है और उत्साहित होते है, परिवर्तन एक आशा की किरण के सभी सदस्यो ने आए हुए सभी अतिथियों एवम् सदस्यों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में आहूजाइलेक्ट्रिकल्स, ग्लिट एंड ग्लॉस,Dr रश्मि
जीतपुरे, अनामिकाअग्रवाल, पिंकी दीक्षित, संध्या जायसवाल, मोना बोडखे, कामिनी स्वर्णकार, सरिता सराफ, रीता मौर्य, ममता अग्रवाल, तनु मिश्रा, सोनाली श्रीवास, श्रद्धा मिश्रा, अंजली दुबे एवम् अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

