Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भक्ति आंदोलन की अलख अगर विश्व मे किसी ने जगाई है, तो वह श्रीरामचरित मानस की रचना कर आचार्य तुलसीदास जी ने ,उक्त बातें डॉ सुशील त्रिवेदी पूर्व आई ए एस राज्य निवार्चन आयुक्त ने सरयूपारीण ब्राम्हण सभा रायपुर के द्वारा आयोजित तुलसी जयंती के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में कही।सरयूपारीण ब्राम्हण सभा प्रतिवर्ष तुलसी जयंती पर आयोजन करता है। इसी कड़ी में आज तुलसी जयंती मनाई गई। अन्य वक्ता के रूप में समाज के आचार्य यदुवँशमणी त्रिपाठी एवं डॉ दादुभाई त्रिपाठी ने भी तुलसीदास जी के कृतित्व व व्यक्तिव पर प्रकाश डाला।डॉ सुरेश शुक्ला…

Read More

khabarworld24.-रायपुर । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा, रायपुर में छत्तीसगढ़ के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जिलेवार गहन समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी सीईओ से कहा कि शासन की सभी योजनाएं धरातल पर दिखाई दें और निचले स्तर तक पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने प्रत्येक जिले के स्वीकृत,…

Read More

khabarworld24.-रायपुर । खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के बस स्टैण्ड में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम सर्वोच्च गुरु असम दास जी गुरुगोसांई खपरीडीह खुर्द के सानिध्य में संपन्न हुआ । खाद्य मंत्री बघेल ने कार्यकम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ममतामयी मिनी माता ने सतनामी समाज को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किया। समाज को भी संगठित होकर शिक्षा, स्वास्थ्य, और हर क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने समाज को एकजुट होकर आर्थिक रूप से…

Read More

khabarworld24.-दुर्ग। अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047 अंतर्गत संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम आज बीआईटी कॉलेज दुर्ग के ऑडिटोरियम में सफल आयोजन हुआ। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राज्य नीति आयोग टीम द्वारा अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047 संबंधी प्रस्तुतिकरण किया गया। राज्य नीति आयोग के सदस्य सचिव के. सुब्रमण्यम ने कहा कि राज्य नीति आयोग द्वारा ’अमृत कालः छत्तीसगढ़ विजन @2047 दस्तावेज तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी क्षेत्रों का तीव्र विकास सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी @2047 तक…

Read More

khabarworld24.-सुकमा । छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल क्षेत्र सुकमा से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर पूर्व सरपंच की हत्या की है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतारा है। ASP ने इस घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में पूर्व सरपंच हेमला सुकला को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने बीती रात नागाराम गांव में इस…

Read More

khabarworld24.-बिलासपुर । बिलासा एयरपोर्ट चकरभाठा में 5 अगस्त से 11 अगस्त तक एविएशन सिक्योरिटी कल्चर वीक का आयोजन किया गया। इसके तहत 10 अगस्त को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें एयरपोर्ट के विभिन्न विभागों एयरपोर्ट सिक्योरिटी यूनिट, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एयरपोर्ट इलेक्ट्रिकल विभाग, एयरलाइन्स की टीम ने हिस्सा लिया।  इस प्रतियोगिता को एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. बिरेन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें सीएसओ, कासो एवं एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता समाप्त होने के पश्चात प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी टीमों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Read More

khabarworld24.-महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद तथा नगर पंचायत तुमगांव द्वारा स्वतंत्रता सप्ताह 9 से 15 अगस्त 2024 के दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगरीय क्षेत्र तुमगांव में खेल संघ व खिलाड़ियों ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया। खिलाड़ियों ने “हर घर तिरंगा” कार्यकम अंतर्गत साईकिल रैली का आयोजन कर नागरिकों को जागरुक करने के उद्देश्य से रैली खेल मैदान से नगर वॉर्ड होते हुए आस पास क्षेत्र तक रैली निकालकर प्रचार प्रसार किया गया। खिलाड़ियों ने लोगों को अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने का संदेश…

Read More

khabarworld24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता को हरा सोना माना जाता है, जो वनांचल के संग्राहकों की अतिरिक्त आय का मुख्य जरिया है। गर्मी के दिनों में जब ग्रामीणों के पास न तो खेतों में काम होता है और न ही घर में कुछ काम, तब इसी तेंदूपत्ता यानी हरा सोना का संग्रहण उन्हें मेहनत एवं संग्रहण के आधार पर भरपूर पारिश्रमिक देता है। वनांचल में रहने वाले ग्रामीणों के लिये तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा की दर में हुई वृद्धि भी खुशियां जगा दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा तेंदूपत्ता का प्रति मानक बोरा राशि 5500 रुपए किए…

Read More

khabarworld24.-राजनांदगांव । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है।  जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े…

Read More

 khabarworld24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 अगस्त को शाम 7.30 बजे राजधानी रायपुर में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘‘विश्व हाथी दिवस‘‘ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर केंद्रित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल और भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वनमहानिदेशक एवं विशेष सचिव जितेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा वन एवं…

Read More