Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
khabarworld24.-राजनांदगांव । सीएम विष्णुदेव साय ने आज राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद, ममतामयी मिनी माता जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी एवं सादर नमन किया। इस दौरान परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना की। सीएम ने कहा, मिनी माता जी ने नारी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किये। उनके बताए मार्गों पर चलकर हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए कार्य कर रही है।
khabarworld24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज राजनांदगांव पीटीएस हेलीपेड पहुंचने पर सांसद संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, विधायक गुरू खुशवंत साहेब भी राजनांदगांव पहुंचे। सीएम साय तिरंगा रैली के कार्यक्रम तथा जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव द्वारा आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजनांदगांव पहुंचे हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की 11 अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दलितों के नागरिक अधिकारों के साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई। मिनीमाता मजदूरों के हितों और नारी शिक्षा के प्रति भी जागरुक और सहयोगी रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज एवं महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनीमाता के नाम पर राज्य सरकार द्वारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक सरगुजा संभाग में अच्छी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम रहेगी। शनिवार को प्रदेश भर में कोटाडोल(जिला मनेंद्रगढ़ भरतपुर) में सर्वाधिक 9 सेमी बारिश हुई। छत्तीसगढ़ में बीते 70 दिनों में 784.9 मिमी बारिश है, जो सामान्य से 14 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश भर में बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1677.9 मिमी बारिश है, जो सामान्य से 104 प्रतिशत ज्यादा है। रायपुर जिले में अभी तक 666.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 11 प्रतिशत ज्यादा…
सनातन धर्म में एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष में पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए व्रत किया जाता है। मान्यता है कि एकादशी पूजा के दौरान विष्णु चालीसा का पाठ करने से साधक की सभी मुरादें पूरी होती हैं। साथ ही श्रीहरि और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आइए पढ़ते हैं विष्णु चालीसा। इस मुहूर्त में करें पूजा सावन माह की शुक्ल पक्ष…
नई दिल्ली। मुंह से आने वाली दुर्गंध की समस्या आम बात है, क्योंकि जो लोग अपने अक्सर इसकी साफ-सफाई का अच्छे से ध्यान नहीं रखते हैं, जिससे उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है। मुंह से आने वाली बदबू के कारण अगर आप भी दूसरों से बात करते समय शर्मिंदगी महसूस करते हैं, तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है। आइए फटाफट जान लीजिए इससे निजात पाने के तरीके। जीभ को रखें साफब्रश करते समय जीभ को साफ करना भी बेहद जरूरी है। कई बार लोग दांतों को तो साफ कर लेते हैं लेकिन जीभ साफ करना जरूरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पुलिस के अनुसार सीपत के ग्राम कुली के रहाडबराखार के पास रिंकी मैत्री की उसके पति प्रकाश मैत्री ने कुल्हाडी मारकर हत्या कर फरार हो गया था। घटना की शिकायत पर सीपत पुलिस व सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने जांच के दौरान आरोपित के भागने की दिशा में खेत के रास्ते आगे बढ़ रहे थे। घटना स्थल से लगभग 5 किलो मीटर दूर पुलिस की टीम को आरोपित पति प्रकाश मैत्री एक खेत में छिपा हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख आरोपित पति मौके से भागने लगा। सीएसपी सरकंडा व सीपत पुलिस ने दौड़ा कर घेराबंदी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। वित्त मंत्री OP चौधरी सुबह-सुबह सब्जी-फल मंडी पहुंचे। X में उन्होंने बताया, रायगढ़ की पटेल पाली सब्जी एवं फल मंडी का आज सुबह निरीक्षण किया। इसे प्रदेश की मॉडल मंडी बनाने की योजना है। इस संबंध में किसानों, व्यापारियों और विक्रेताओं से चर्चा हुई। मंडी में बिजली, पानी व शेड जैसी सभी सुविधाओं के साथ इसे व्यवस्थित किया जाएगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्था 96 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। आदेश के अनुसार, 3 सब इंस्पेक्टर, 23 एएसआई और 70 प्रधान आऱक्षकों को इधर से उधर किया गया है। इनमें रक्षित केंद्र के 11 सब इंस्पेक्टरों का नाम भी शामिल है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12.55 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में मिनीमाता प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे राजनांदगांव के स्वर्गीय गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में मिनीमाता निर्वाण दिवस कार्यक्रम एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री राजनांदगांव से अपरान्ह 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 3.55…

