khabarworld24.-रायपुर । खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के बस स्टैण्ड में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम सर्वोच्च गुरु असम दास जी गुरुगोसांई खपरीडीह खुर्द के सानिध्य में संपन्न हुआ ।
खाद्य मंत्री बघेल ने कार्यकम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ममतामयी मिनी माता ने सतनामी समाज को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किया। समाज को भी संगठित होकर शिक्षा, स्वास्थ्य, और हर क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने समाज को एकजुट होकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उंचा उठाने के लिए प्रयास किया था । खाद्य मंत्री ने समाज के लोगों को छत्तीसगढ़ की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। समाज द्वारा सतनाम भवन नवागढ़ से बस स्टैंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यकम में पद्म श्री उषा बारले ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष मंजूलता रात्रे , जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल नगर पंचायत मारो के अध्यक्ष धनलाल देशलहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति नवागढ़ के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

