khabarworld24.-सुकमा । छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल क्षेत्र सुकमा से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर पूर्व सरपंच की हत्या की है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतारा है। ASP ने इस घटना की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में पूर्व सरपंच हेमला सुकला को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने बीती रात नागाराम गांव में इस घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि, नक्सलियों ने 18 लोगों के नाम की लिस्ट जारी की है और सभी को मौत की सजा सुनाई है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ASP ने इस घटना की पुष्टि की है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

