Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत नयापारा में दाउमिल के पास से खडी पिकअप वाहन से टुल्लू पंप चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी सोमचंद मंडावी निवासी कोण्डागांव को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी गये एक नग टुल्लू पंप कीमती 6 हजार रूपये को जप्त कर, बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ घटना कारित करने का अपराध सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर, कायर्वाही उपरांत आज मंगलवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रवाना किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शशीकांत जोशी निवासी पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड जगदलपुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना केशकाल क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 खालेमरवेंड के पास एक सड़क दुर्घटना में आज मंगलवार सुबह तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल है, सभी घायलों को कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले काे जांच-विवेचन में लेकर कायर्वाही कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 खालेमरवेंड के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई, इस दुर्घटना…
खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। रायपुर से अभनपुर के बीच जल्द ही नई मेमू ट्रेन शुरू होने जा रही हैं। मेमू ट्रेन सुबह और शाम दो फेरे लगाएगी। रेलवे ने रायपुर से अभनपुर तक मेमू ट्रेन का किराया 10 रुपए रखा है। यह ट्रेन रायपुर, मंदिरहसौद, सीबीडी, केंद्री होकर अभनपुर जाएगी। इस वजह से रायपुर से नवा रायपुर जाने वाले लोग भी इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। रेलवे ने इसके लिए स्टेशनों पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी है।सीबीडी स्टेशन में गाड़ी आने से एक घंटे पहले रेलवे का कर्मचारी स्टेशन पहुंचेगा और ट्रेन छूटने के आधे घंटे के बाद…
खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। राज्यपाल रमेेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। षपथ के पष्चात् राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री साय ने पुष्पगुच्छ से उबोवेजा का अभिवादन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त टी.पी. शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त एन.के. शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त मनोज पवार, पुलिस महानिदेशक…
खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 892.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 27 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1862.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 492.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 895.7 मिमी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायगढ़। मंत्री OP चौधरी ने रायगढ़ विधायक कार्यालय में आम जनों से मुलाकात की। X पर मंत्री ने बताया कि आज रायगढ़ स्थित विधायक कार्यालय में आम जनों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान के प्रयास किए।
हिंदू धर्म में वीर हनुमान की पूजा बहुत ही पुण्यदायी मानी जाती है। उन्हें कलयुग का देवता भी कहा गया है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग वीर बजरंगी की पूजा समर्पण भाव के साथ करते हैं, उन्हें रामदरबार का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही उनके परिवार के सभी सदस्यों की तरक्की होती है।ऐसे में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान को सिंदूर और तुलसी की माला अर्पित करें। फिर हनुमान कवच का पाठ करें, जो यहां दिया गया है।।।हनुमान कवच का पाठ।।।। श्री गणेशाय…
नई दिल्ली। इस स्वतंत्रता दिवस जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर ‘वेदा’ रिलीज हुई। एक्शन से भरपूर ये मूवी ‘स्त्री 2’ की आंधी में अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, फिल्म देखने वालों ने शरवरी, विलेन अभिषेक बनर्जी और यहां तक कि जॉन के एक्शन सीक्वेंस की तारीफ जरूर की। निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी ‘वेदा’ इतने दिनों तक लोगों के बीच इम्पैक्ट डालने में नाकामयाब रही। गांव के बैकड्रॉप पर बनी ‘वेदा’ एक्शन से भरपूर ड्रामा फिल्म है। ‘स्त्री 2’ के ‘जना’ यानी अभिषेक बनर्जी ने इस फिल्म में विलेन का रोल प्ले किया है।…
नई दिल्ली। एक-दूसरे का प्लेट में यानी जूठा खाना अगर आपको भी नॉर्मल लगता हो, लेकिन बता दें कि सेहत के लिहाज से इसके कई नुकसान हैं। अपने करीबियों के साथ अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यकीन मानिए जाने-अनजाने आप कई बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। किसी के खाने के बाद बचा हुआ खाना या फिर एक ही प्लेट में शेयर करके खाना सेहत के लिए मुसीबत पैदा कर सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ प्वाइंट्स पर बात करेंगे जिन्हें जानकर आप भी अपनी ये आदत सुधारने पर मजबूर हो जाएंगे।सेहत के लिए ठीक…
खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाक़ात की। इस दौरान छतीसगढ़ के खिलाड़ियों को अलंकरण प्रदान करने के साथ उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन के लिए समिति गठित किए जाने पर आभार जताया। मुलाकात के दौरान छतीसगढ़ में खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य खेल महोत्सव आयोजित करने का आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल में छतीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, प्रांत उपाध्यक्ष नीता डुमरे, हर्षा साहू, छगन सोनवानी, सौरव सोनी और सतीश यादव उपस्थित रहे।

