खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत नयापारा में दाउमिल के पास से खडी पिकअप वाहन से टुल्लू पंप चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी सोमचंद मंडावी निवासी कोण्डागांव को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी गये एक नग टुल्लू पंप कीमती 6 हजार रूपये को जप्त कर, बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ घटना कारित करने का अपराध सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर, कायर्वाही उपरांत आज मंगलवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रवाना किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शशीकांत जोशी निवासी पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड जगदलपुर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रोजाना की तरह अपने हार्डवेयर दुकान को बंद कर अपने पीकप वाहन क्रमांक-सीजी. 17 एसएस 1779 में टुल्लू पंप एवं अन्य हार्डवेयर सामान लोड कर, दुकान के सामने वाहन को खडी कर घर चला गया। दूसरे दिन रविवार काे ड्रायवर दीपू माली वाहन के पास जाकर देखा तो वाहन का पन्नी खुला हुआ था, जिसमें रखे सामान टुल्लू पंप एवं अन्य हार्डवेयर सामान की गिनती करने पर एक नग टुल्लू पंप कम पाने पर ड्रायवर ने बताया, तब प्रार्थी के जाकर देखने पर एक टुल्लू पंप कीमती 6 हजार रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी ले गया है।
जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान के दौरान टीम द्वारा प्रार्थी व गवाहो से पुछताछ उपरांत तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एक संदेही को पकड़ा गया। जिसे हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम सोमचंद मंडावी निवासी जिला कोण्डागांव का रहने वाला बताया और नयापारा में खडी लोड वाहन पीकप से पन्नी हटाकर उसमें रखे एक नग टुल्लू पंप को चोरी कर छुपाकर रखना स्वीकार किया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

