Author: admin

बस्तर के शिल्पियों द्वारा बुने गए पीले खादी सिल्क से निर्मित किया गया है विशेष परिधान छत्तीसगढ़वासियों के प्रेम, आस्था और समर्पण का प्रतीक है यह परिधान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रभु रामलला अयोध्या मे प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपनी सम्पूर्ण दिव्यता और आभा से सुशोभित हैं। प्राणप्रतिष्ठा के पश्चात पहली जन्माष्टमी में बस्तर के श्रमसाधकों द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए पीले खादी सिल्क से निर्मित शुभवस्त्र से सुशोभित प्रभु रामलला की अलौकिक छटा दर्शनीय है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि कृष्ण जन्माष्टमी के पुनीत अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थल में श्रीरामलला को छत्तीसगढ़ में निर्मित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बलौदाबाजार जिले के सुदूर अंचल में स्थित ग्राम बल्दाकछार में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना बड़ी खुशी लेकर आई है। महतारी वंदन योजना ने यहाँ के बांस शिल्प कला में नई जान डाल दी है। महतारी वंदन योजना से मिले पैसों से यहां की महिलाओं को बांस शिल्प कला को नई पहचान दिलाने का मौका मिल रहा है और उन्हें स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त होने में भी मदद मिल रही है।बल्दाकछार के कमारपारा में निवासरत श्रीमती चांदनी बाई कमार ने बताया कि वह परंपरागत रूप से बांस शिल्प…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम लरंगी के प्रगतिशील कृषक श्री अमलू के पास 02 एकड़ खेत है और इनका पारिवारिक पेशा खेती-बाड़ी है। श्री अमलू परम्परागत् तरीके से खेती करते थे, पर विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं एवं उन्नत तकनीकी ज्ञान के अभाव में उत्पादन इतना कम होता था कि परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता था। इसके अलावा भविष्य की पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अंधकारमय दिखाई दे रहीं थी। अमलू कहता है कि मिर्च की खेती करने से मेरे आय के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी होने पर मेरी आर्थिक स्थिति में सुधार आ रही है। श्री अमलू…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 7 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। आज रिमांड खत्म होने पर रायपुर जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। बलौदाबाजार कोर्ट ने 3 सितंबर तक के लिए उनकी रिमांड बढ़ा दी है। बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया था। जैतखाम में…

Read More

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शन खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई रामलला दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही विशेष ट्रेन आज रायपुर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-07 से रवाना हुई। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस विशेष ट्रेन से 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुगण भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके…

Read More

शिविर में आधार पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित जाति प्रमाण पत्र बने खबर वर्ल्ड न्यूज़-महासमुंद। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के बसाहटों को चिन्हांकित कर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सहायक आयुक्त शिल्पा साय ने बताया कि अभी तक कुल 08 बसाहटों में शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें आधार पंजीयन के 68, नवीन बैंक खाता के 27, आयुष्मान कार्ड 67, राशन कार्ड पंजीयन 114 और जाति प्रमाण पत्र के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़-महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, एस. आलोक के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्ड के संकुल संगठन में लखपति दीदीयों के साथ प्रधानमंत्री जी के संवाद कार्यक्रम प्रदर्शित किया गया तथा आजीविका गतिविधि से लाभ प्राप्त कर लखपति बनी 2380 लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।ग्रामीण विकास मंत्रालय, अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम के तहत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगाँव से देश भर की लखपति दीदियों को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम के तहत जिले में 273 स्व-सहायता समूह को 6…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, परिजनों ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के नक्सल मोर्चे पर केंद्रीय रिजर्व बल, पुलिस बल, आईटीबीपी सहित अन्य बलों की टुकड़ी में 100 से अधिक श्वानों की तैनाती है। सुरक्षा बल के अभियान की अगुवाई करते हुए इन श्वानों ने अब तक जमीन के नीचे दबे 4 हजार किलो से अधिक विस्फोटक का पता लगाकर जवानों को सुरक्षित रखने में सुरक्षा बल के साथी श्वान सारथी की भूमिका रही है। राज्य गठन के बाद से नक्सलियों के बारूदी सुरंग हमले में 754 जवान बलिदान व 189 नागरिक मारे गए हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि बस्तर में पग-पग पर बारूदी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के गढ़िया पहाड़ में तीन-चार महिना पुराना एक महिला का कंकाल मिला है। साड़ी में लिपटा हुआ महिला के कंकाल के पास टूटी चूड़ियां और चांदी का पायल मिला है। कांकेर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। एक आशंका यह भी कि पहाड़ पर तेंदुआ और अन्य जंगली जानवर भी हैं। ऐसे में एक संभावना यह भी है कि जिसका कंकाल है, उसका शिकार किसी जंगली जानवर ने कर लिया हो। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस कंकाल को दो दिन सुरक्षित रख किसी परिजन के पहुंचने का इंतजार करेगी।…

Read More