खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के गढ़िया पहाड़ में तीन-चार महिना पुराना एक महिला का कंकाल मिला है। साड़ी में लिपटा हुआ महिला के कंकाल के पास टूटी चूड़ियां और चांदी का पायल मिला है। कांकेर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। एक आशंका यह भी कि पहाड़ पर तेंदुआ और अन्य जंगली जानवर भी हैं। ऐसे में एक संभावना यह भी है कि जिसका कंकाल है, उसका शिकार किसी जंगली जानवर ने कर लिया हो। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस कंकाल को दो दिन सुरक्षित रख किसी परिजन के पहुंचने का इंतजार करेगी। दो दिन बाद भी शिनाख्ती नहीं होती है और कोई परिजन नहीं पहुंचते हैं तो फिर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
कांकेर कोतवाली प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि गढ़िया पहाड़ में महिला का नरकंकाल मिला है। फोरेंसिक और डॉग स्कॉड की टीम पड़ताल कर रही है। थाने में गुम इंसान की सूचना का रिकॉर्ड खंगला जा रहा है। मृतक की पहचान की कार्रवाई की जा रही है। उन्हाेने बताया कि महिला के पैर की हड्डी में पायल और हाथ की हड्डी में टूटी हुई चूड़ियां बरामद की गई हैं। गौरतलब है कि गढ़िया पहाड़ में रोजना सैकड़ो पर्यटक पहुंचते हैं, जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। इससे पहले भी पहाड़ पर कई घटनाएं हो चुकी हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

