खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। रायपुर से अभनपुर के बीच जल्द ही नई मेमू ट्रेन शुरू होने जा रही हैं। मेमू ट्रेन सुबह और शाम दो फेरे लगाएगी। रेलवे ने रायपुर से अभनपुर तक मेमू ट्रेन का किराया 10 रुपए रखा है। यह ट्रेन रायपुर, मंदिरहसौद, सीबीडी, केंद्री होकर अभनपुर जाएगी। इस वजह से रायपुर से नवा रायपुर जाने वाले लोग भी इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। रेलवे ने इसके लिए स्टेशनों पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी है।
सीबीडी स्टेशन में गाड़ी आने से एक घंटे पहले रेलवे का कर्मचारी स्टेशन पहुंचेगा और ट्रेन छूटने के आधे घंटे के बाद वहां से निकल जाएगा। रायपुर से नवा रायपुर मंत्रालय जाने वाले यात्री केंद्री स्टेशन से उतरकर मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय सहित अन्य जगह आसानी से जा सकेंगे। सीबीडी रेलवे स्टेशन का काम पूरा हो गया है। इसका उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह के हाथों होने की संभावना है। रेल अफसरों के अनुसार रायपुर से केंद्री तक ट्रेन चलाना जरूरी है। ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। नवा रायपुर के लोग करीब 9 साल से इस ट्रेन के चलने का इंतजार कर रहे हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

