नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के पांचवें दिन (20 अक्टूबर) लंच से पहले हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा।
देखा जाए तो न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारतीय धरती पर टेस्ट जीत हासिल की। इससे पहले उसने नवंबर 1988 में वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत को 136 रनों से पराजित किया। कुल मिलाकर भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड की ये तीसरी टेस्ट जीत रही। न्यूजीलैंड को भारत में पहली टेस्ट जीत साल 1969 में नागपुर में मिली थी। तब उसने मेजबान टीम को 167 रनों से पराजित किया था।
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में महज 46 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाए। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम को पहली पारी के आधार पर 356 रनों की भारी बढ़त मिली। फिर भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 462 रन बनाए और कीवियों के सामने 107 रनों का टारगेट सेट किया। न्यूजीलैंड की टीम अब तक भारतीय जमीन पर कोई भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। इस बार दोनों टीमों के बीच 13वीं टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

