नई दिल्ली। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने नई बुलेट प्रूफ कार खरीद ली है। ये एक इंपोर्टेड एसयूवी है जिसे दुबई से मुंबई लाया गया है। इसमें कुछ खास फीचर्स हैं जिसकी वजह से ये काफी महंगी बताई जा रही है।
सलमान खान ने अपने करीबी बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग रोक दी थी जिसे उन्होंने अब दोबारा शुरू कर दी है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से एक्टर की नई गाड़ी खरीदने की खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड सोसाइटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाइट सिक्योरिटी के अलावा सलमान खान ने ब्रांड न्यू निसान पेट्रोल स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल खरीदी है। ये एक लग्जरी कार है जिसमें प्रीमियम सुविधाएं और स्पेशल प्रोटेक्शन फीचर्स मौजूद हैं।
कितनी है इंपोर्टेड एसयूवी की कीमत?
निसान पेट्रोल स्पोर्ट एसयूवी ना सिर्फ बुलेटप्रूफ है बल्कि इसमें बम वॉर्निंग अलर्ट, पास और दूर की फायरिंग से बचाने के लिए खास ग्लास और पैसेंजर की पहचान छिपाने वाले टिंटेड विंडो लगाए गए हैं। सलमान खान की इस इंपोर्टेड बुलेटप्रूफ गाड़ी की कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। निसान पेट्रोल एसयूवी अभी तक भारत में अवेलेबल नहीं है इसीलिए सुपरस्टार ने इस दुबई से इंपोर्ट कराया है। बता दें कि ये सलमान खान की दूसरी बुलेटप्रूफ गाड़ी है। इससे पहले उनके पास बुलेट प्रूफ टोयोटा लैंड क्रूजर LC200 मौजूद थी।
इन महंगी गाड़ियों के मालिक हैं सलमान खान
सलमान खान के पास दो बुलेट प्रूफ गाड़ियों के अलावा 82 लाख रुपए की मर्सिडीज बेंज एस क्लास, 13 करोड़ रुपए की ऑडी ए8 एल, 1.15 करोड़ रुपए की बीएमडब्ल्यू एक्स6, 1.29 करोड़ रुपए की टोयोटा लैंड क्रूजर, 1.4 करोड़ रुपए की ऑडी आरएस7, 2.06 करोड़ रुपए की रेंज रोवर, 2.31 करोड़ रुपये की ऑडी आर8 और करीब 2.32 करोड़ रुपए की लेक्सस एलएक्स470 के मालिक हैं।
Trending
- मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
- लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन
- पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
- जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
- सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

