खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और डिप्टी सीएम विजय शर्मा की कवर्धा के रेस्ट हाउस में मुलाकात हुई, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। दरअसल, पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव लोहारीडीह हत्याकांड के आरोपियों से मुलाकात करने कवर्धा पहुंचे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस बाबा की रेस्ट हाउस में अचानक मुलाकात हो गई। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस बाबा का स्वागत किया। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच 15 मिनट बात हुई।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि उनकी पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव से कवर्धा के रेस्ट हाउस में मुलाकात हुई, इस दौरान उन्होंने कवर्धा आने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने टीएस बाबा की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व सरकार में जब वह पंचायत मंत्री थे, उस समय प्रधानमंत्री आवास के लिए उन्होंने सचेतन प्रयास किए थे, लेकिन पूर्व सरकार ने गरीबों को मिलने वाले प्रधानमंत्री आवास को रोक दिया था। इसी कारण तत्कालीन पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। गरीबों को आवास दिलाने के लिए उनका भी प्रयास रहा है, इसके लिए मैंने उनको बधाई भी दी।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि भाजपा की सरकार के हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत से अब गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिलना शुरू हो गया है। पूरे देश में 32 लाख 50 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं। हमने 18 लाख से अधिक आवासहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, जिनमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के गरीब परिवारों को 9 लाख 37 हजार आवास मिले हैं। जिनके लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 2 लाख से अधिक आवास पूरे किए हैं और 6 से 7 लाख आवास भी जल्द ही आने वाले हैं। कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों के सिर पर अब छत होगी, यह सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय साकार कर रहे हैं।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

