नई दिल्ली। इस मौसम में लोग शरीर को हाइड्रेट रखने और पानी की कमी को दूर करने के लिए अपने डाइट में कई फलों और सब्जियों को शामिल करते है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाए और पानी की कमी न होने दे। तरबूज इनमें से एक है। अक्सर लोग तरबूज खाते वक्त इसके बीज निकालकर फेंक देते है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अगली बार इन बीजों को फेंकने से पहले उनके फायदे जान लेना जरूरी है।
गर्मी के मौसम में तरबूज खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज हमारे शरीर में पानी की पूर्ति करता है। इसके अलावा तरबूज अन्य कई चीजों में फायदेमंद होता है। तो वहीं तरबूज के बीज भी हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। और यह शरीर की कई बीमारियों में रामबाण इलाज का काम करते है।
डॉक्टर सपना सिंह ने बताया कि तरबूज के बीज भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज के बीज में आयरन, जिंक जैसे कई तत्व पाए जाते हैं।जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते है।
तरबूज के मर्दों की ताकत बढ़ाने का काम करते है। इसके बीज आयरन का अच्छा स्रोत माने जाते है। जिसके कारण पुरुषों की प्रजनना क्षमता में सुधार होता है। फर्टिलिटी के लिए ज्यादा स्पर्म काउंट और उसकी गुणवत्ता बहुत जरूरी होती है। तरबूज के बीजों में जिंक की मात्रा शुक्राणु की गुणवत्ता को बढ़ाती है।
तरबूज के बीज काफी काम के होते है। इसके बीजों को पीसकर चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लोइंग नजर आती है। तरबूज को चेहरे पर रगड़ने से निखार, तो आता है ही साथ ही ब्लैकहेड्स भी हट जाते है। जिसकी वजह से तरबूज के स्किन केयर के लिए भी अच्छा काम करते है।
तरबूज के बीज में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है। तरबूज के बीजों में कई तत्व पाए जाते है। जिसकी वजह से यह हृदय को स्वस्थ रखता है और हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माना जाता है।
तरबूज के बीज में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। जो शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते है। इन बीजों का सेवन करना सेहत के लिए चमत्कारी हो सकता है। इसके साथ ही ये प्रोटीन का भी एक अच्छा सोर्स होता है।
तरबूज के बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करती है। पाचन की समस्या रहने वाले मरीजों को तरबूज के बीच बहुत फायदा पहुंचाते हैं इसलिए ऐसे मरीजों को तरबूज के बीजों का सेवन अवश्य करना चाहिए।
डाइटिशियन डॉक्टर सपना सिंह ने बताया कि बीजों का चयन एक लिमिट और समय के हिसाब से किया जाता है। इसके साथ ही अलग-अलग उम्र के लोग अलग-अलग लिमिट के हिसाब से सेवन करते हैं। आप भी सेवन करना चाहते हैं। तो शिक्षक की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


