खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-पाटन। शासकीय पीएम श्री स्कूल अखरा में आज नया शिक्षा नीति को लेकर स्कूल परिवार के द्वारा बैठक आहूत किया गया था। बैठक में बच्चों की पढ़ाई लिखाई से संबंधित एवं स्कूल के अन्य गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुआ इस दौरान स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने कहा पीएम श्री स्कूल में संगीत शिक्षक क्राफ्ट शिक्षक एवं कंप्यूटर शिक्षक की कमी होने के कारण छात्र छात्राओं को इन सब विषयो के सैक्षणिक व्यवस्था से वँचित होना पड़ रहा है जबकि यहाँ पर इन सब विषयो के लिए स्कूल मे पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है।
इस विषय पर वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद एवं सभापति श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने कहा की बच्चों के शैक्षणिक व्यवस्था को उत्तम बनाने के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से बात कर एवं नगर पंचायत के माध्यम से उचित व्यवस्था किया जाएगा।बैठक मे शाला प्रवेश उत्सव 17जून को मनाने के लिए सर्व सम्मती से निर्णय लिया गया।
बैठक सम्पन्न के होने के बाद सभापति श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने बैठक मे उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ स्कूल के रसोई घर, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर कक्ष, ड्राइंग रूम सहित पूरे स्कूल बिल्डिंग का निरिक्षण किया।
इस दौरान योगेश्वर वर्मा सांसद प्रतिनिधि,सुशील कश्यप सांसद प्रतिनिधि बाबा वर्मा,सीताराम देवांगन, बुधराम निर्मलकर, गावस्कर देवांगन, श्रीमती नेहा चक्रधारी, कृष्णा चंद्राकर, गोपेन्द्र साहू, संतोष वर्मा, रोहित ठाकुर, मनोज वर्मा,चंचल द्विवेदी, सरोज बघेल सहित पालकगण एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


