खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिले के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक साथ आयोजित इस शिविर में 516 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें से 176 से अधिक महिलाएं उच्च जोखिम वाली पाई गईं, जिनमें से 15 महिलाओं में खून की कमी पाई गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत ध्रुव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को शून्य के स्तर पर लाना है। इसके लिए हर महीने की 9 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क प्रसव पूर्व जांच और आवश्यक परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। शिविर में उच्च जोखिम वाली महिलाओं की सोनोग्राफी, उपचार एवं विशेष परामर्श प्रदान किया गया।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. विभा बर्मन एवं डॉ. खुशबू देवांगन ने बताया कि उच्च जोखिम वाली महिलाओं में वे शामिल थीं जिनका पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, जिनका पहले गर्भपात या मृत शिशु जन्म हुआ हो, कम वजन या कम ऊंचाई, कम उम्र में गर्भधारण, आनुवांशिक बीमारियां, रक्त की कमी, सिकलिंग, हेपेटाइटिस बी और सी, एचआईवी पॉजिटिव, सिफलिस, उच्च रक्तचाप एवं शुगर जैसी समस्याएं शामिल थीं।
अभियान के तहत इन महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया। शिविर में दी गई सेवाओं एवं परामर्श के जरिए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में सहयोगी कदम उठाए गए।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


