खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 11 जून को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक बसोड़ ने जानकारी दी कि विश्व रक्तदाता दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को मनाया जाता है। इसी क्रम में जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 11 जून को स्वास्थ्य मेला के अंतर्गत रक्तदान के महत्व पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस अवसर पर नियमित, पर्याप्त और निःशुल्क रक्तदान की आवश्यकता पर बल देते हुए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा रक्तदान हेतु प्रेरित करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रक्तदान और प्लाज्मा दान की आवश्यकता और इसके प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, नए रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करना, और रक्तदाताओं के सकारात्मक प्रभाव को उजागर करना है।
इसके अलावा, इस कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान से जुड़ी एकजुटता, करुणा और सामुदायिक मूल्यों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। ग्रामीण समुदायों में रक्तदाताओं को सम्मानित करने तथा अधिक से अधिक रक्तदाताओं का पंजीयन सुनिश्चित कर निरंतर रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, युवाओं और आम नागरिकों की सहभागिता के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान जैसे महान कार्य में सहभागी बनें।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


