खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में पूजा-पाठ और ग्रह शांति के नाम पर महिला से 36 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी महिला ने शातिर ठग पंडित के खिलाफ सुपेला थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने रोहतक से कुलदीप महाराज को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
दरअसल पूरी घटना सुपेला के जुनवानी की है। पल्लवी जायसवाल नेहरू नगर के कालीबाड़ी में रोजाना पूजा पाठ, दर्शन के लिए जाती थी। कालीबाड़ी के पंडित को पल्लवी जयसवाल ने अपनी आर्थिक और शारीरिक समस्याएं बताई। समस्या सुनने के बाद पंडित ने कहा कि उनके परिचय में एक बड़े विद्वान पंडित है, जिनका नाम कुलदीप महाराज है, जो रोहतक के रहने वाले हैं। उनसे मिलने के बाद उनकी सारी समस्याएं दूर हो जाएगी।
जनवरी 2023 में पल्लवी जायसवाल की कुलदीप महाराज से मुलाकात हुई और कुलदीप महाराज ने पल्लवी जायसवाल को बताया कि उनकी जो भी समस्याएं हैं सभी समस्याओं का निराकरण विशेष पूजा पाठ और ग्रह शांति से हो जाएगा। इसके बाद पूजा पाठ में जो खर्च होगा वह दक्षिणा उन्हें देनी होगी। पीड़िता ने 18 जनवरी 2023 से लेकर 8 अप्रैल 2025 तक कुलदीप महाराज के अकाउंट के अलावा नगद और अन्य माध्यम से लगभग 36 लाख 66 हजार रुपए दिए थे।
कुलदीप महाराज ने पल्लवी जायसवाल से कहा कि उसका जो निजी फ्लैट है वह भी गुरु जी को समर्पित कर देंगी तो उसकी तमाम समस्याओं से उसे मुक्ति मिल जाएगी। इसके बाद भी जब पल्लवी जायसवाल की समस्या समाप्त नहीं हुई तो उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। उन्होंने लिखित में सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने फौरन इसकी विवेचना शुरू की। सबूतों के आधार पर ठगी का मामला सही निकला और कुलदीप महाराज को रोहतक से गिरफ्तार कर दुर्ग ले आई और न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


