नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर मैच में 20 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ मुंबई की टीम ने दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश पा लिया है, जहां उसका सामना पंजाब किंग्स से होगा। एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में गुजरात अंतिम ओवर तक चले मैच में 208 रन ही बना सकी। इस मैच में रोहित शर्मा और साई सुदर्शन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली।
मुंबई इंडियंस अब दूसरे क्वालीफायर में पहुंच गई है। MI का सामना क्वालीफायर-2 मैच में 1 जून को पंजाब किंग्स से होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को 228 रनों का लक्ष्य मिला था। GT टीम की शुरुआत बहुत खराब रही क्योंकि कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद साई सुदर्शन और कुसल मेंडिस ने मिलकर 64 रन जोड़े, लेकिन मेंडिस 20 रन बनाकर आउट हो गए।
साई सुदर्शन ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 84 रनों की ताबड़तोड़ पार्टनरशिप की, लेकिन गुजरात की जीत सुनिश्चित नहीं कर सके। सुंदर ने 24 गेंद में 48 रनों की तूफानी पारी खेली। सुंदर के आउट होने के बाद गुजरात ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। शेरफान रदरफोर्ड 24 रन और शाहरुख खान 13 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं राहुल तेवतिया सेट होने के बावजूद सिर्फ 16 रन बना पाए।
साई सुदर्शन ने एलिमिनेटर मैच में 49 गेंद में 80 रनों की पारी खेल गुजरात की जीत की उम्मीदों को बनाए रखा था। सुदर्शन ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। मगर उनकी यह दमदार पारी, रोहित शर्मा के 81 रनों पर हावी नहीं हो पाई। रोहित ने 50 गेंदों में 81 रन बनाए थे, जिसके दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


