नई दिल्ली। दालचीनी मसाला खान-पान में खूब इस्तेमाल किया जाता है। इससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। आयुर्वेद में दालचीनी को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। इसका इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली में कई बीमारियों से निजात दिलाने के लिए किया जाता है। सुबह के वक्त पानी में दालचीनी मसाला मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। दालचीनी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में जमी गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह मसाला न केवल शरीर की सफाई करता है बल्कि एनर्जी भी बढ़ाता है।
दालचीनी मसाले में मौजूद तत्व रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं। इससे नसों में जमी गंदगी और कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाव करता है। दालचीनी के पानी का नियमित सेवन से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड फ्लो ठीक बना रहता है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। दालचीनी का सेवन ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है। यह खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह शरीर में इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखता है। सुबह खाली पेट इसे पीने से मेटाबोलिज्म सुधरता है और वजन घटाने में भी सहायता मिलती है।
दालचीनी मसाले का नियमित उपयोग इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह बैक्टीरिया और वायरल संक्रमणों से लड़ने में शरीर की क्षमता बढ़ाता है। ठंड, खांसी और जुकाम के मौसम में इसका सेवन करना शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त बनाए रखता है। इसके अलावा दालचीनी मसाला पाचन तंत्र के लिए भी बहुत अच्छा है। यह गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या को कम करता है। सुबह पानी में दालचीनी मिलाकर पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में दालचीनी मसाला मिलाकर पीना आपके दिल और शरीर की सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। यह सरल घरेलू उपाय आपके दिन की शुरुआत को ताजगी और स्वास्थ्य से भरपूर बना सकता है। नियमित सेवन से आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे और शरीर भी मजबूत होगा। हालांकि दालचीनी का सेवन एक चुटकी से ज्यादा नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह एक मसाला है। किसी भी मसाले का ज्यादा सेवन करने से इसके साइफ इफेक्ट हो सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो दालचीनी का पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। K.W.N.S. इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


