खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन गौमांस खिलाया, धर्म परिवर्तन नहीं किया तो मारपीट की गई। युवती की शिकायत पर भिलाई नगर थाना पुलिस ने पाक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के मुताबिक, भिलाई के हॉस्पिटल सेक्टर सड़क 9 निवासी बादशाह खान ने पहले नाम बदलकर युवती से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर 17 साल की उम्र से युवती का दैहिक शोषण करता रहा। बिना शादी के मां बनने के बाद युवक ने युवती से शादी की। आरोपी के घर वालों ने बच्चे के स्कूल एडमिशन के समय नाम बदलवाया।
युवती ने आरोपी बादशाह खान को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा तो 10 साल बाद उससे संबंध तोड़ा। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती का फोटो और नंबर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
Trending
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
- रेलवे स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रायगढ़वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात
- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
- सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश
- लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़: साहसी प्रदर्शन के लिए बीजापुर के 60 जवानों को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’
- राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट

