खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता व रायपुर सासंद बृजमोहन अग्रवाल के पिता अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी, गौसेवक रामजी लाल अग्रवाल का 24 मई को 96 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया है, वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर हमेसा के लिए चले गए हैं। उनके निधन से राजनीतिक जगत, व्यापारियों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।
वहीं आज रविवार उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे उनके निवास रामजी वाटिका मौलश्री विहार, वि.आई.पी. रोड से निकाली गई, जिसमे हजारों की तादात में शुभचिंतक शामिल हुए। वहीं मारवाड़ी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। रामजी लाल अग्रवाल के बेटे गोपालकृष्ण अग्रवाल ने मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मंत्री राम विचार नेताम, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

