खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव एवं भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दरभा जनपद पंचायत के झीरम शहीद स्मारक में झीरम घाटी हत्यकांड़ के नक्सली वारदात में मारे गये कांग्रेस नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विदित हाे कि आज से ठीक 12 वर्ष पहले 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सुकमा जिले से वापसी के दाैरान बस्तर जिले की झीरम घाटी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं में तत्कालीन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार सहित 30 लोगों की हत्या नक्सलियाें ने कर दी गई थी।
इस दौरान महापौर संजय पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी, रुपसिंह मंडावी, योगेन्द्र पांडे, दरभा मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, संतोष बधेल, अनंतराम कश्यप, पूरन कश्यप, फूलसिंह सेठिया, संरपंच विध्नेस्वर बाकड़े, धमेंद्र ठाकुर, दौलत श्रीवास्तव, मनीराम, प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, गोविंद ईनाणी, नरेन्द्र पानीग्राही मौजूद रहे।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

