खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2025 में जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बीजापुर द्वारा 121600 मानक बोरा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । शासन के नीति अनुसार इस वर्ष विभागीय संग्रहण किया गया। जिले में 9 मई को तेंदूपत्ता तोड़ाई प्रारंभ किया गया है, 21 मई तक की स्थिति में 12226.638 मानक बोरा संग्रहण हुआ है । विभागीय संग्रहण समिति देपला के फड़ कोत्तागुड़ा, गोरगुंडा, पोषडपल्ली, कारकावाया एवं समिति चेरपल्ली के लॉट क्रमांक 12 अ-चेरपल्ली के फड़ चिल्लामरका का संग्रहित तेंदूपत्ता की गड्डियां जो कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी इंद्रावती एवं चिंतावागू नदी किनारे रेत में चट्टा लगाकर सुखाया जा रहा था, बेमौसम बारिश होने के कारण नदी में जल स्तर बढ़ने से उपरोक्त फड़ों के चट्टा लगाकर रखी गई कुल गड्डियां 460840 में से 323539 तेज पानी के बहाव में नदी में बह गई हैं, जिसका परिश्रमिक राशि रू. 17,79,465 होता है । फड़ में प्राकृतिक रूप एवं दुर्घटना से होने वाली क्षति का बीमा कराया गया है, बीमा राशि प्राप्त करने के लिए इंश्योरेंस कंपनी में क्लेम किया जा चुका है।
प्रबंधक संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बीजापुर एवं वन मंडलाधिकारी रामाकृष्णा रंगानाथा वाय ने बताया कि तेंदूपत्ता का नियमानुसार बीमा कराया जाता है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित होने पर बीमा कंपनी द्वारा भुगतान किया जाता है।संग्राहकों को किसी भी प्रकार का नुकसान नही होगा उनके पारिश्रमिक का पूरा भुगतान उनके बैंक खाता में ऑनलाईन साफ्टवेयर के माध्यम से किया जायेगा।
Trending
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

