खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया है, 16 वर्ष बाद मानसून 8 दिन पहले दस्तक दी है। आमतौर पर 1 जून से केरल में मानसून की बारिश शुरू होती है। पिछली बार केरल में मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में आया था, जब 23 मई से बारिश शुरू हो गई थी । मौसम विभाग के अनुसार सब कुछ ठीक रहा तो 4 जून काे छत्तीसगढ़ के बस्तर में मानसून पंहुच जायेग। सामान्यत: 10 से 15 जून के बीच बस्तर में में मानसून की बारिश हाेने लगती है। देश में 25 मई से 2 जून तक नौतपा के दाे दिन बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर में मानसून सक्रिय हाे जायेगा छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की बारिश हाेने लगी है, अगले 7 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
माैसम वैज्ञानिकाें के अनुसार केरल में मानसून के आगमन से पहले अनुकूल परिस्थितियां विकसित हो गई थीं । पिछले दो दिनों में केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है । इसका कारण निम्न दबाव का क्षेत्र और आगे बढ़ रहा मानसून का सिस्टम है। दक्षिण, मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 28 मई तक मानसूनी हवा को सही तरीके से साथ आगे बढ़ाने के सिस्टम बन रहे हैं।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

