खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। समाचार पत्र के फोटो जर्नलिस्ट और उनके पिता पर बदमाशों ने घर-घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। मोहल्ले के बदमाश युवक शेखर गुप्ता घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे थे, मना करने पर नशेड़ियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। हमले में दोनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पत्रकार से मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही SSP रजनेश सिंह ने सिटी कोतवाली टीआई को तुरंत सिम्स भेजा और आरोपियों की धरपकड़ और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जूना बिलासपुर निवासी शेखर गुप्ता समाचार पत्र में फोटो जर्नलिस्ट है। शेखर शुक्रवार की रात दफ्तर से काम खत्म कर रात करीब 10.30 बजे अपने घर पहुंचा। इस दौरान घर के बाहर गाड़ी खड़ी थी और युवक शराब पी रहे थे। शराब की बोतलें देखकर शेखर ने युवकों से पूछताछ की, जिस पर मोहल्ले के बदमाशों ने गाली देना शुरू कर दिया। युवकों को विवाद करते देखकर शेखर घर के अंदर चला गया। इस दौरान नशेड़ी युवक भी उनके पीछे- पीछे सभी घर के अंदर घुस गए। उन्होंने शेखर के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिस पर उनके पिता अशोक गुप्ता बीच-बचाव करने लगे। इतने में बदमाशों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पिता- पुत्र को सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि मामले में हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, मारपीट करने वाले शुभम सोनी, राहुल गुप्ता समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

