खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही कथित अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रेस आज बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत आम जनता से समर्थन जुटाने के लिए सुबह 11:30 बजे टोल प्लाजा में हस्ताक्षर करवाए जाएंगे।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय पहले ही इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के 10 सांसदों को पत्र लिख चुके हैं और NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर से भी चर्चा हो चुकी है। अवैध वसूली नहीं रोके जाने पर कांग्रेस ने यह अभियान तेज करने का निर्णय लिया है।

