खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। मत्स्य पालन के क्षेत्र में मत्स्य कृषकों की आर्थिक स्थिति का आंकलन करने, मात्स्यिकी विकास की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने तथा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के संभावनाओं से रूबरू होने विश्व बैंक के फिशरीज एक्सपर्ट जूनियन मिलियन, प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के नोडल अधिकारी आईए. सिद्दकी, एनएफडीबी हैदराबाद के मासूम वाहिद, राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम सहकारिता मंत्रालय के सरफराज अहमद, संचालक मछलीपालन एनएस.नाग तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के दुधावा जलाशय में केज कल्चर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
केज कल्चर के संचालक द्वारा विश्वबैंक के टीम को अवगत कराया गया कि केज में प्रति केज 4 टन का उत्पादन किया जा रहा है, तथा केज में उत्पादित मछली का निर्यात अन्य प्रदेशों के अतिरिक्त विदेशों में भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि विश्व बैंक के अधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ के विभिन्न जिलों में मत्स्य कृषकों से संपर्क कर मत्स्यपालन गतिविधियों का अवलोकन किया गया है। विश्व बैंक के अधिकारियों का यह दौरा छत्तीसगढ़ में मत्स्य विकास के आगामी परियोजनाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

