खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के नानगुर एवं माड़पाल में बाजार शेड निर्माण का भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया। नानगुर बाजार स्थल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 40 लाख की लागत से बाजार शेड निर्माण, माड़पाल में 40 लाख रूपए की लागत से बाजार शेड निर्माण कार्य, माड़पाल में कोदाईबुड़ी माता गुड़ी में 5 लाख की लागत से आहता निर्माण, कोटगुड़ीन लिंगई मंदिर में 5 लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुये कहा कि नानगुर एवं माड़पाल क्षेत्र की जनता को बाजार स्थल में उचित स्थान नहीं मिलता था । जिससे हमारे जनता को बाजार में आने से समस्या होती थी । क्षेत्र की जनता के मांग के अनुरूप पंचायत ग्रामीण विकास विभाग से बाजार शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। श्री देव ने कहा कि जनता के मांग के अनुरूप क्षेत्र का विकास किया जायेगा । जनता को सड़क, पानी, विधुत , पुलिया, शिक्षा जैसे मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। उन्हाेने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य हो रहा है। श्री देव ने कहा जनता के बीच पहुंचकर उनकी हर छोटी-बड़ी मांगों को सुनकर उसका समाधान किया जा रहा है। उन्हाेने कहा कि नानगुर एवं माड़पाल में बाजार शेड निर्माण एवं माता मंदिर में शेड व आहता निर्माण से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा । हमारे क्षेत्र की जनता शेड में बैठकर अपना व्यवसाय करेंगे।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिन्दु साहू, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, नानगुर सरपंच सुखराम बधेल, माड़पाल संरपंच महादेव बाकड़ा, उप सरपंच चंद्रकला साहनी, सतीश सेठिया, मनोहर सेठिया, राजेश शर्मा, सीमांचल दास, मुरली मनोहर,राधे सेठिया, चंद्रकांत सेठिया, मोहन सेठिया, कुंज बिहारी दास,रधु सेठिया, सविता साहनी, बलिराम, राधे पन्र्दे, सीईओ अमित भाटिया, एवं भाजपा कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

