खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए मुंगेली पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन बाज’ चलाया जा रहा है।अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज पुलिस ने ब्राउन शुगर और अफीम के साथ चार तस्करों को घेराबंदी कर दबोचा है। इनके पास से 3, 63, 225 रुपए की जब्ती की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, चार युवक दो अलग-अलग मोटरसायकलों पर सवार होकर बिलासपुर से मुंगेली की ओर नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। चारों तस्कर ब्राउन शुगर और अफीम लेकर किसी बड़े ग्राहक तक नशीले पदार्थ को पहुंचाने की फिराक में थे.
मुखबिर की सूचना पर थाना जरहागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों को ग्राम छतौना थाना के सामने मेन रोड पर अलग-अलग बिंदुओं पर तैनात किया गया। शाम के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी तस्करी को अंजाम देना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने ग्लैमर और हीरो स्प्लेंडर प्लस को घेराबंदी कर रोक लिया गया, दोनों बाइक पर चार युवक सवार थे। आरोपियों की तलाशी करने पर 51.87 ग्राम ब्राउन शुगर और 26.42 ग्राम अफीम बरामद किया गया। नशा तस्करी में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
चारों आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और अन्य सामान बरामद हुआ:
ब्राउन शुगर : 51.87 ग्राम (कीमत – ₹77,805)
अफीम : 26.42 ग्राम (कीमत – ₹26,420)
मोबाइल फोन : 03 नग (कीमत – ₹1,04,000)
मोटरसायकल : 02 नग (कीमत – ₹1,40,000)
कुल जप्ती मूल्य – 3,63,225
गिरफ्तार आरोपी-
1. अभिषेक देवांगन (20 वर्ष) – बशीर खान वार्ड, मुंगेली
2. मयंक साहू (19 वर्ष) – बशीर खान वार्ड, मुंगेली
3. राजकुमार देवांगन (24 वर्ष) – विनोबा नगर, मुंगेली
4. साहिल ठाकुर (21 वर्ष) – शक्ति माई मंदिर चौक, मुंगेली
चारों आरोपियों के खिलाफ थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 61/25 धारा 21, 22, 18 एन.डी.पी.एस। एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

