खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर जिले के सीमा पर अबूझमाड़ के गोटेर मुठभेड़ में मारे गए 27 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। उन पर 12 करोड़ 33 लाख रुपये का इनाम था। संगठन के महासचिव और शीर्ष नक्सली लीडर नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू पर 10 करोड़ रुपये का इनाम था। अकेले छत्तीसगढ़ सरकार ने उस पर एक करोड़ का इनाम घोषित किया था। मारे गए माओवादियों में से दो आंध्र प्रदेश और तीन तेलंगाना के थे, बाकी सभी बस्तर संभाग के सात जिलाें में से थे। 25 लाख का इनामी जंगू नवीन उर्फ मधु भी मारा गया है, मधु आंध्रप्रदेश के प्रकाशम जिले का निवासी था । इसके साथ ही मारे गए नक्सलियों में संगीता, भूमिका, रोशन, सोमली पर 10-10 लाख रुपये का इनाम था। इसके साथ ही उगेन्द्र उर्फ विवेक, उंगा उर्फ नवीन, बुच्ची उर्फ बसंती, बीमे उर्फ भीमे, रवि वंडो, गीता, जुगो, विज्जा, छोटी, कोसी, ईडमे, सूर्या, कोसा, राजू, बदरू, मंडको, राजेश सहित 21 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस अभियान में एक महासचिव, पोलित ब्यूरो सदस्य, एक डीकेएसजेडसीएम, चार सीवाइपीसीएम, तीन पीपीसीएम, 18 पीएम पीएलजीए कंपनी नंबर- 7 के सदस्य मारे गये हैं। इन पर छत्तीसगढ़ सरकार ने कुल 3.33 करोड़ का इनाम घोषित किया था।
सीपीआई (माओवादी) महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू और डीकेएसजेडसी व पीएलजीए (पीपुल्स लिबरिला गुरिल्ला आर्मी) के अन्य वरिष्ठ कमांडरों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद डीआरजी टीमों ने अबूझमाड़ के जंगलों में यह अभियान शुरू किया । इस बड़े अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के सुरक्षाबलों ने हिस्सा लिया था। सर्चिंग अभियान के दौरान 27 नक्सलियों के शव बरामद हुए, साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ। इसमें तीन एक-47, चार एसएलआर, छह इंसास, एक कार्बाइन, बीजीएल लांचर, दो राकेट लांचर, दो 12 बोर, एक देशी पिस्तोल और दो भरमार बंदूक बरामद हुआ हैं।
नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू की माैजूदगी में की गई 5 बड़ी वारदाताें में – 1. 2004- कोरापुट शस्त्रागार लूट: तीन लोग मारे गए थे और लगभग ₹50 करोड़ के अत्याधुनिक हथियार लूटे गए थे, 2. वर्ष 2005- जहानाबाद जेल ब्रेक: इस घटना में नक्सलियों और कुख्यात अपराधियों सहित 389 कैदी फरार हो गए थे, 3. वर्ष 2010- दंतेवाड़ा हमला: इस हमले में 76 सीआरपीएफ (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) जवान बलिदान हो गए थे, 4. वर्ष 2013- बस्तर का झीरम घाटी हमला: छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित 27 लोग मारे गए थे, 5. वर्ष 2018 आंध्र प्रदेश के विधायकों की हत्या: इसमें तेलुगु देशम पार्टी के विधायक किदारी सर्वेश्वर राव की हत्या की गई थी।
27 नक्सलियों की शिनाख्त 12 करोड़ 33 लाख के इनामी के रूप में हुई
1. नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज उर्फ बीआर. दादा उर्फ गगन्ना उर्फ प्रकाश उर्फ कृष्णा उर्फ विजय उर्फ दारापू नरसिंम्हा रेड्डे उम्र लगभग 70 वर्ष पता – जियानपेता, कोताम्बली, श्रीकाकुलम, साकिन जियन्नापेटा थाना एवं मंडल कोटाबोमल जिला-श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश, पद -सी.सी.एम-महासचिव सीपीआई माओवादी, इनामी 10 करोड़ रूपये अन्य सभी राज्यों को मिलाकर।
2. जंगू नवीन उर्फ मधु उम्र 45 वर्ष पता – जिला प्रकाशम आन्ध्रप्रदेश, पद-डी.के.एस.जेड.सी.एम., सी.सी. सदस्य, सी.आर.बी. सदस्य ईनामी 25 लाख रूपये ।
3. संगीताउम्र 35 वर्ष, पता – तेलंगाना, पद -सी.वाय.पी.सी., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 10 लाख रूपये।
4. भूमिका उम्र 35 वर्ष पता – तेलंगाना, पद -सी.वाय.पी.सी., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य,ईनामी 10 लाख रूपये।
5. रोषन उर्फ टीपू उर्फ महेश उर्फ अनित उर्फ चंदर मोड़ियाम उम्र 35 वर्ष पता – पेद्दाकोरमा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पद – सी.वाय.पी.सी., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 कमाण्डर, ईनामी 10 लाख रूपये।
6. सोमली उर्फ सजन्तिन उर्फ हिडमे कुर्साम पति रोषन उर्फ टीपू उम्र 30 वर्ष पता – ग्राम पमरा थाना भैरमगढ़, पद – सी.वाय.पी.सी. पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 डिप्टी कमाण्डर, इनामी 10 लाख रूपये।
7. उगेन्द्र उर्फ विवेक उम्र 30 वर्ष पता – तेलंगाना पद -पी.पी.सी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये
8. उंगा उर्फ नवीन उर्फ गुड्डु माडवी उम्र 25 वर्ष पता – ग्राम सलाम थाना किस्टाराम जिला सुकमा, पद – पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये।
9. बुच्ची उर्फ बसंती उर्फ रामे मुचाकी उम्र 25 वर्ष पता – पश्चिम बस्तर क्षेत्र पद – पी.पी.सी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य
ईनामी 8 लाख रूपये।
10. बीमे उर्फ भीमे उर्फ मासे माडवी पति लालसू उडसा उम्र 25 वर्ष , पता – ग्राम कोमट पल्ली थाना पामेड जिला बीजापुर, पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये।
11. रवि वण्डो उम्र 25 वर्ष पता – ग्राम डोकूर थाना किस्टाराम जिला सुकमा, पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य ईनामी 8 लाख रूपये।
12. गीता उम्र25 वर्ष पता – कोंटा क्षेत्र दक्षिण बस्तर पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये।
13. जुगो उर्फ जमुना पोडियाम उम्र 25 वर्ष पता – ग्राम कोटमेटा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये,
14. विज्जा उर्फ लालसू उरसा उम्र 23 वर्ष पता – ग्राम उर्राम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य ईनामी 8 लाख रूपये।
15. छोटी उर्फ रेशमा पोडियाम उम्र 23 वर्ष पता – ग्राम पोटेम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य ईनामी 8 लाख रूपये।
16. कोसी उर्फ क्रांति माडवी उम्र 23 वर्ष पता – ग्राम गोंदूम थाना किस्टाराम जिला सुकमा, पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये।
17. ईडमे उर्फ सनकी मुचाकी उम्र 25 वर्ष पता – ग्राम गुच्चापुरम थाना पामेंड जिला बीजापुर, पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये।
18. सूर्या उर्फ संतु ताती उम्र 22 वर्ष पता – ग्राम करका थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य ईनामी 8 लाख रूपये।
19. कोसा उर्फ नागेश होड़ी उम्र 32 वर्ष पता – ग्राम बडमा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये।
20. राजू ओयाम उम्र 22 वर्ष पता – इन्द्रावती एरिया, पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये।
21. बदरू ओढ़ी उम्र 26 वर्ष पता – पश्चिम बस्तर क्षेत्र पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये।
22. मंडको उर्फ सरिता उम्र 30 वर्ष पता – ग्राम मरकाबेडा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद – पी.एम. पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये।
23. राजेश तेलम उर्फ जिला उम्र 35 वर्ष पता – पश्चिम बस्तर क्षेत्र पद – पी.एम. पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये।
24. आयते उर्फ रागो वेको उम्र 25 वर्ष पता – दक्षिण बस्तर क्षेत्र पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये।
25. कल्पना अवलम उर्फ एडो उम्र 20 वर्ष पता – पश्चिम बस्तर क्षेत्र पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये।
26. नंदू उर्फ निलेश मण्डावी उम्र 30 वर्ष पता – ग्राम साकिन कोलाय थाना कोंटा जिला सुकमा, पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये।
27. सुनील उम्र 25 वर्ष पता – ग्राम बोण्डोस थाना ओरछा जिला नारायणपुर, पद – पी.एम.,पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर नम्बर 7 सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

