खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर तुमरेल के जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद आज शुक्रवार काे भी इस इलाके में ऑपरेशन जारी है। बीजापुर सीमा क्षेत्र में बटालियन नंबर एक के खूंखार नक्सली हिड़मा सहित बड़े कैडर के नक्सलियाें के होने की सूचना के बाद सुकमा से डीआरजी (डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड) जवानाें के साथ एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) व कोबरा के जवान पिछले 48 घंटे से ऑपरेशन कर रहे है।
गाैरतलब है कि गुरुवार को उसी इलाके में एक मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया ओर कोबरा के एक जवान का बलिदान हो गया था, उसके बाद भी ऑपरेशन नहीं रुका है। सुकमा के एडिशनल एसपी उमेश गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
विदित हाे कि कल देर शाम से इलाके में लगातार भारी बारिश हो रही है, लेकिन जवान लगातार नक्सलियों के पीछा कर रहे हैं। जहां एक ओर सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों की तलाश में रातभर जंगल में ऑपरेशन कर रहे है। वहीं इधर दूसरी ओर जिला मुख्यालय स्थित वॉर रूम में सुकमा एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता और डीएसपी मनीष रात्रे डटे हुए हैं, जवानों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

