नई दिल्ली। अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। हालांकि इस फिल्म की कमाई की रफ्तार भी अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है बावजूद इसके ‘रेड 2’ साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। यहां तक कि ये अपने बजट से कई गुना ज्यादा भी कमा चुकी है। चलिए यहां जानते हैं ‘रेड 2’ ने रिलीज के 22वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘रेड 2’ ने 22वें दिन कितनी की कमाई?
अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर खूब डंका बजा है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से दर्शकों का दिल जीत लिया था और अब सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरा करने के बाद भी ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। दिलचस्प बात ये है कि सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और सनी देओल की इस साल रिलीज हुई बड़े बजट की फिल्में टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं कर पाई लेकिन अजय देवगन ने फिर से ‘रेड 2’ के जरिए बॉक्स ऑफिस लूट लिया। ये फिल्म 22 दिनों में भर-भरकर नोट कमा चुकी है हालांकि अब इसके कलेक्शन का ग्राफ गिर भी रहा है। फिल्म की कमाई की बात करें तो
‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ कमाए थे।
दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 40.6 करोड़ रहा।
वहीं 16वें दिन ‘रेड 2’ ने 3 करोड़, 17वें दिन 4.25 करोड़ और 18वें दिन 5.65 करोड़ का कलेक्शन किया।
19वें दिन ‘रेड 2’ ने 1.85 करोड़, 20वें दिन 2.25 करोड़ और 21वें दिन 1.75 करोड़ का कारोबार किया।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने 22वें दिन 1.75 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ ‘रेड 2’ की 22 दिनो की कुल कमाई अब 156.85 करोड़ रुपये हो गई है।
‘रेड 2’ 200 करोड़ी बनने से कितनी है दूर?
‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के 22 दिनो में 156 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि अब इसके कलेक्शन में गिरावट भी दर्ज की जा रही है बावजूद इसके ये 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है। वैसे फिल्म को 200 करोड़ी बनने के लिए अभी 44 करोड़ की जरूरत है। अगर फिल्म चौथे वीकेंड पर फिर रफ्तार में तेजी दिखाती है तो उम्मीद है कि चौथे हफ्ते में ‘रेड 2’ ये आंकड़ा पार कर सकती है। वैसे देखने वाली बात होगी कि ये क्राइम थ्रिलर चौथे हफ्ते में कैसा परफॉर्म करती है।
‘रेड 2’ स्टार कास्ट
‘रेड 2’ को राजकुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है। ये फिल्म साल 2018 में आई रेड की सीक्वल है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला और सुप्रिया पाठक ने अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

