नई दिल्ली। IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 के शेड्यूल में एक बार फिर से बदलाव किया गया है। इस बार शेड्यूल में बदलाव का IPL 2025 के शेड्यूल में फिर से बदलाव किया गया है। फर्क इतना है कि इस बार पूरे टूर्नामेंट का नहीं बल्कि सिर्फ एक मैच का वेन्यू बदला गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन अब वेन्यू बदलकर लखनऊ बदल दिया गया है। इसका कारण खराब मौसम को बताया गया है। आपको याद दिला दें कि 17 मई को आरसीबी और केकेआर का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच बारिश के कारण रद्द घोषित किया गया था। चूंकि अगले कुछ दिनों में बेंगलुरु में भारी बारिश की संभावना है, ऐसे में 23 मई को होने वाला SRH और RCB का मैच अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले दिनों में बेंगलुरु में लगातार बारिश और आसमान में बादल छाए रहे हैं। अब शेड्यूल में बदलाव का मतलब साफ है कि RCB लीग स्टेज में अपने आखिरी दोनों मैच इकाना स्टेडियम में खेलेगी, क्योंकि उसे आखिरी मैच LSG के खिलाफ लखनऊ में ही खेलना है।
रिपोर्ट्स की मानें तो RCB मैनेजमेंट को वेन्यू में बदलाव की जानकारी मंगलवार शाम दे दी गई थी। RCB के लिए वेन्यू में बदलाव अच्छी खबर कही जा सकती है, क्योंकि लखनऊ में अगले दिनों बारिश की ना बराबर संभावना है। मौसम की मार के कारण RCB से डायरेक्ट क्वालीफायर 1 में जगह बनाने का मौका छिन सकता है। बेंगलुरु टीम अभी पॉइंट्स टेबल में 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और अभी लीग स्टेज में उसके 2 मैच बचे हुए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 2 मैच बाकी हैं और वह IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में फिनिश करके सीधे क्वालीफायर एक में जा सकती है। उसे अभी SRH और LSG के साथ एक-एक मैच खेलना है।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

